ePaper

जानें, किस अरबपति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं आलिया

Updated at : 11 Feb 2018 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, किस अरबपति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं आलिया

मुंबई : लंबे वक्त से अभिनेत्री आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं. कहा जा रहा था कि फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में उनके को-स्टार रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी नजदीकियां हैं. हालांकि, अब आलिया की जिंदगी में एक नये दोस्त की एंट्री हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो […]

विज्ञापन

मुंबई : लंबे वक्त से अभिनेत्री आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं. कहा जा रहा था कि फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में उनके को-स्टार रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी नजदीकियां हैं. हालांकि, अब आलिया की जिंदगी में एक नये दोस्त की एंट्री हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आलिया इस वक्त बिजनसमैन केविन मित्तल को डेट कर रही हैं. केविन अरबपति बिजनसमैन सुनील मित्तल के बेटे हैं.

इसके अलावा मेसेंजर एप ‘हाइक’ के फाउंडर भी है. बताया जा रहा है कि आलिया और केविन की पहली मुलाकात अक्तूबर, 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों की मुलाकात बढ़ती गयी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. बता दें कि इससे पहले नेहा धूपिया के चैट शो में ऐक्ट्रस सोनाक्षी सिन्हा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा गेस्ट बन कर पहुंचे थे, जहां मनीष ने कहा था कि 2018 में रणबीर-आलिया की जोड़ी बनेगी. वहीं, सोनाक्षी ने भी कहा था कि 2018 में आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी टूट जायेगी.

फिलहाल, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इस वक्त ‘गली बॉय’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में वह रणवीर सिंह के ऑपोजिट नजर आयेंगी. वहीं, डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola