करणी सेना का राष्ट्रीय सचिव सूरज पाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुड़गांव : गुड़गांव पुलिस ने श्री करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव सूरज पाल अमू को पद्मावत विरोधी हिंसा के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया. गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि संगठन के नेता को कल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और शहर की शांति भंग करने के […]
गुड़गांव : गुड़गांव पुलिस ने श्री करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव सूरज पाल अमू को पद्मावत विरोधी हिंसा के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया. गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि संगठन के नेता को कल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और शहर की शांति भंग करने के आरोपों में आज गिरफ्तार कर लिया गया. उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गुड़गांव में बुधवार को भीड़ ने 20-25 बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस पर हमला कर दिया था. शहर में फिल्म रिलीज का विरोध करने के लिए सैकड़ो हिंसक प्रदर्शनकारी सड़कों पर गाड़ियों को जला रहे थे और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










