ePaper

वेब सीरीज में विकास गुप्ता संग काम करने को तैयार हैं शिल्पा शिंदे

Updated at : 16 Jan 2018 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
वेब सीरीज में विकास गुप्ता संग काम करने को तैयार हैं शिल्पा शिंदे

लोनावला : बिग बास का सीजन 11 जीतने वाली शिल्पा शिंदे का कहना है कि वह टीवी कार्यक्रम निर्माता विकास गुप्ता के साथ धारावाहिक में नहीं लेकिन वेब सीरीज में काम करने को तैयार हैं. शिल्पा की उनके शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को लेकर गुप्ता के साथ तकरार हुई थी. एंड टीवी चैनल […]

विज्ञापन

लोनावला : बिग बास का सीजन 11 जीतने वाली शिल्पा शिंदे का कहना है कि वह टीवी कार्यक्रम निर्माता विकास गुप्ता के साथ धारावाहिक में नहीं लेकिन वेब सीरीज में काम करने को तैयार हैं. शिल्पा की उनके शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को लेकर गुप्ता के साथ तकरार हुई थी.

एंड टीवी चैनल के कार्यक्रम प्रमुख गुप्ता के बारे में कहा जाता है कि वह शिल्पा को इस चैनल पर प्रसारित इस कार्यक्रम से बाहर करने वालों में शामिल थे. शिल्पा ने शुरुआती दिनों में गुप्ता को लेकर अपना गुस्सा दिखाया था, जिसके बारे में गुप्ता का कहना है कि यह ‘परेशान करने वाला’ था.

शिल्पा ने पीटीआई से कहा, ‘उन्होंने (विकास गुप्ता) उनके साथ काम करने को लेकर मुझसे बात की और मैंने उनसे कहा कि मैं टीवी शो नहीं करना चाहती, मैंने उनसे कहा कि मैं दो दिन काम करूंगी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ वह (विकास गुप्‍ता) एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं इसलिए मेरे लिए यह ठीक है, यह कोई मजाक नहीं है, मैं उनके साथ निश्चित रूप से काम करूंगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola