ePaper

जानिए कौन हो सकता है खतरों के खिलाड़ी 8 का विनर?

Updated at : 24 Sep 2017 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए कौन हो सकता है खतरों के खिलाड़ी 8 का विनर?

टीवी रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 की रेटिंगस्ट इन दिनों काफी अच्छी चल रही है. शो अपने अंतिम चरण में है. इस सीजन के शो का आखिरी एपिसोड 24 सितंबर को टेलीकास्ट होगा. वहीं लोग अब अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा? स्टंट बेस्ड इस शो […]

विज्ञापन
टीवी रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 की रेटिंगस्ट इन दिनों काफी अच्छी चल रही है. शो अपने अंतिम चरण में है. इस सीजन के शो का आखिरी एपिसोड 24 सितंबर को टेलीकास्ट होगा. वहीं लोग अब अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा? स्टंट बेस्ड इस शो को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. पिछले दो महीने से चल रहे इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 की शुरुआत 12 कंटेस्टेंट के साथ की गई थी.
इस शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल किए गये थे. अब शो का ये सीजन जल्द ही अपने फाइनल राउंड पर पहुंचने वाला है. अब तक शो में टॉप 3 फाइनलिस्ट का नाम सामने आ चुका है. रवि दूबे, हिना खान और शांतनू महेश्वरी. इन तीनों टीवी स्टार्स को लेकर काफी लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिरकार शो का विनर कौन बनेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola