कहानी की मांग पर सिर भी मुंडवा सकती हैं दिशा पटानी

Updated:
विज्ञापन
कहानी की मांग पर सिर भी मुंडवा सकती हैं दिशा पटानी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि फिल्म की कहानी की मांग पर वह सिर भी मुंडवा सकती है. दिशा ने कहा कि यदि किसी फिल्म की कहानी की मांग पर उन्हें सिर मुंडवाने की जरूरत पड़ती है तो वह फिल्म के फायदे के लिए ऐसा करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि फिल्म की कहानी की मांग पर वह सिर भी मुंडवा सकती है. दिशा ने कहा कि यदि किसी फिल्म की कहानी की मांग पर उन्हें सिर मुंडवाने की जरूरत पड़ती है तो वह फिल्म के फायदे के लिए ऐसा करने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि सिर मुंडवाने का मेरा फैसला इस बात निर्भर पर होगा कि मैं पटकथा को लेकर कितनी जुनूनी और संजीदा हूं, यदि मुझे सच में लगता है कि यह फिल्म के लिए फायदेमंद होगा तो मैं ऐसा करने को तैयार हो जाऊंगी.
दिशा से जब पूछा गया कि अभिनेत्रियां अपने बालों के लुक के साथ ज्यादा प्रयोग क्यों नहीं करती हैं तो उन्होंने कहा कि अधिकांश अभिनेत्रियां कई फिल्मों से लेकर विज्ञापन तक कई प्रोजेक्ट से जुड़ी होती हैं, इसलिए उन्हें लंबे समय तक किसी खास लुक में रहने की जरूरत होती है. दिशा का मानना है कि नए लुक के लिए बालों को रंगना अच्छा उपाय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola