MP Polls 2023: मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव, बड़वानी में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर बोला हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2023 6:51 PM
MP Polls 2023: बड़वानी में पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाला है. मध्य प्रदेश को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं. दूसरी तरफ बीजेपी है जिसने मध्य प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकाला है.
MP Polls 2023: मध्य प्रदेश के बड़वानी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस सोने का महल बनाने का वादा भी कर सकती है. उन्होंने कहा कि अस्सी करोड़ गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने वाली केंद्र की मुफ्त राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी. इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि उसके शासन वाले राजस्थान में सर तन से जुदा जैसे नारे भी सुने गए.
#WATCH बड़वानी, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है। अब वे सोना कौनसा लाएंगे? आलू वाला? कोई भरोसा नहीं वे कहेंगे कि सोने का महल देंगे और बाद में कहेंगे आलू से सोना निकालूंगा तब… pic.twitter.com/wA36uV0FWd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2023
कांग्रेस पर पीएम मोदी में बोला हमला
इधर, बड़वानी में पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को तय करने वाला है. मध्य प्रदेश को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं. दूसरी तरफ बीजेपी है जिसने मध्य प्रदेश को अंधेरे से बाहर निकाला है. एक तरफ कांग्रेस है जो केवल अपना खाली खजाना भरने के लिए मध्य प्रदेश पर कब्जा करना चाहती है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान को देखिए, कैसे कांग्रेस की काली कमाई से कमाए गए नोटों का ढेर हर दिन सामने आ रहा है. क्या यह मेहनत की कमाई है , ईमानदार पैसा?. पीएम मोदी ने कहा कि आप मुझसे प्यार करते हैं और वे मुझे गाली देते हैं. वे मुझे जितनी चाहे उतनी गाली दे सकते हैं लेकिन आपका प्यार उनकी गालियों को चकनाचूर कर देता है.
#WATCH | Madhya Pradesh elections | In Barwani, Prime Minister Narendra Modi says, "This election is about deciding the bright future of Madhya Pradesh. Congress leaders are responsible for pushing MP into a dark well. On the other side, there is BJP which has pulled MP out of… pic.twitter.com/tmOO2GLDNw
— ANI (@ANI) November 13, 2023
बड़वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस का चरित्र है और दूसरी तरफ बीजेपी है जो सेवा के अपने संकल्प और राष्ट्र प्रथम के मिशन को आगे बढ़ाना चाहती है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देखिए, यहां इतना बड़ा चुनाव है, मुझे कई जगहों पर जाना है लेकिन मैं कल सीमा पर जवानों के पास दिवाली मनाने गया था. दो दिन बाद मैं झारखंड जा रहा हूं भगवान बिरसा मुंडा के गांव.
#WATCH | #WATCH | Madhya Pradesh elections | In Barwani, Prime Minister Narendra Modi says, "On one side, there is Congress' character and on the other side there is BJP that wants to take forward its pledge of service and its mission of 'Nation First'. Look at our priority, such… pic.twitter.com/omnkX4REtP
— ANI (@ANI) November 13, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










