Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के अलावा इन दो जगहों से लड़ सकते हैं चुनाव, कहा- मुझे हमेशा टारगेट किया गया

Updated:
विज्ञापन

Robert Vadra

Robert Vadra: सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में उतरने की इच्छा जताई है. उन्होंने अमेठी या दो अन्य जगगों से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

विज्ञापन

Robert Vadra: सक्रिय राजनीति के बारे में पूछे जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, अगर कांग्रेस पार्टी को लगता है कि मैं बदलाव ला सकता हूं, तो मैं सक्रिय राजनीति में आऊंगा. यह जरूरी नहीं है कि मैं अमेठी से चुनाव लड़ूं, मैं मुरादाबाद और हरियाणा से भी चुनाव लड़ सकता हूं.

धर्म की राजनीति से दूर रहना चाहिए: वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मेरी सोच है कि हमें धर्मनिरपेक्ष रहना चाहिए और धर्म की राजनीति से दूर रहना चाहिए. मैं राजनीति से दूर रहा हूं, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दल मुझे राजनीति में खींचना चाहते थे और मुझे परेशान करने के लिए हथकंडे अपनाते थे. गांधी परिवार से जुड़े होने के कारण मुझे हमेशा एक राजनीतिक उपकरण और एक आसान लक्ष्य के रूप में माना जाता है. लोगों ने महसूस किया है कि मुझे उन्हें एक बिजनेसमैन के तौर पर नहीं, बल्कि संसद के अंदर एक सांसद के तौर पर जवाब देना चाहिए. आप देखेंगे कि जब भी चुनाव आते हैं, मेरा नाम इस्तेमाल किया जाता है.

वाड्रा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, प्रधानमंत्री को लोगों के मुद्दों को उठाना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम कैसे प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं. मेरा परिवार धर्मनिरपेक्ष है और वह हमेशा धर्मनिरपेक्ष के बारे में सोचता है. जहां तक सक्रिय राजनीति में मेरी भूमिका का सवाल है, जब मैंने उनके लिए काम किया है तो लोगों ने मुझे हमेशा मजबूत किया है. देश चाहता है कि मैं सक्रिय राजनीति में रहूं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का प्रचार का अपना तरीका है. उन्होंने दावा किया कि उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर धर्मनिरपेक्ष है.

रॉबर्ट वाड्रा ने बांकेबिहारी के दर्शन किये

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा सोमवार को वृन्दावन के बांकेबिहारी का दर्शन किये. उन्होंने स्थानीय सेवायतों के सानिध्य में ठाकुरजी की शृंगार आरती के दर्शन किये और कहा कि अयोध्या हो या फिर मथुरा, वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं. उन्होंने कहा , इसमें राजनीति की कोई बात नहीं होनी चाहिए. जब भी किसी को कोई परेशानी होती है तो वह अपने भगवान को याद करता है. वह किसी नेता या पार्टी को याद नहीं करता.

वाड्रा ने राहुल-प्रियंका की सफलता की कामना की

कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन को जिताने के लिए राहुल एवं प्रियंका गांधी का जिक्र किए जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, वे दोनों भी काफी मेहनत कर रहे हैं. वे लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं. हमारी भी ठा बांके बिहारी से प्रार्थना है कि देश में सुख और शांति बनी रहे. राहुल एवं प्रियंका के लिए भी कामना की है कि वे अवश्य सफल हों.

Also Read: राहुल गांधी का अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ कैसा है संबंध, कितनी मजबूत है रिश्तों की डोर?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola