Chhattisgarh: राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में खेला आदिवासी कार्ड, नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | ANI, X

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी कार्ड खेला और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

Chhattisgarh: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं और यह भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सोच को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा, लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं-संविधान की रक्षा करने वाले और इसे नष्ट करने वालों- के बीच की लड़ाई बताया.

मोदी आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश कर रहे : राहुल गांधी

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कवासी लखमा के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोदी आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. हम आपको ‘आदिवासी’ कहते हैं लेकिन वे ‘वनवासी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं. वनवासी और आदिवासी शब्दों में बहुत बड़ा अंतर है. आदिवासी शब्द का गहरा अर्थ है. यह शब्द जल, जंगल, जमीन पर आपके अधिकार को व्यक्त करता है. वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी ने आपकी जमीनें अरबपतियों को दे रही है.

भारत में 22 लोगों के पास उतना ही धन, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, लाखों लोग कोरोने के कारण मरे. हर प्रदेश से गरीब लोग घर वापस लौटे. केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की, किसी की भी मदद नहीं की. पूरा का पूरा फायदा 2-3 अरबपतियों को दे देते हैं. हिंदुस्तान में 22 लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों के पास है. पीएम मोदी 24 घंटा इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं.

राहुल गांधी ने गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 8500 रुपये देने का किया वादा

कांग्रेस के चुनावी वादे पर प्रकाश डालते हुए गांधी ने कहा, हम सत्ता में आते ही जाति जनगणना कराएंगे, यदि हम सत्ता में आए तो हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे, युवाओं के लिए प्रशिक्षण शुरू करेंगे और गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 8500 रुपये देंगे.

Also Read: हेलीकॉप्टर का ईंधन हो गया खत्म? मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के रात्रि विश्राम पर राजनीति तेज

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola