Poonam Mahajan: टिकट कटने के बाद पूनम महाजन की पहली प्रतिक्रिया, भावुक मन से लिखा पोस्ट

Poonam Mahajan
Poonam Mahajan: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन की जगह मशहूर वकील उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया.
Poonam Mahajan: मुंबई उत्तर मध्य से टिकट कटने के बाद बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने एक्स पर भावुक पोस्ट डाला. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा, 10 वर्षों तक एक सांसद के रूप में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र की सेवा का मौका देने के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. मुझे एक सांसद ही नहीं बल्कि एक बेटी की तरह भी स्नेह देने के लिए मैं क्षेत्र की परिवार समान जनता की सदैव ऋणी रहूंगी, और यही आशा करूंगी कि यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा. उन्होंने आगे लिखा, मेरे आदर्श मेरे पिता स्वर्गीय प्रमोद महाजन जी ने मुझे ‘राष्ट्र प्रथम, फिर हम’ का जो मार्ग दिखाया, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूं कि आजीवन उसी मार्ग पर चल सकूं. मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण सदैव इस देश की सेवा को समर्पित रहेगा. जय हिंद, जय महाराष्ट्र!
2014 और 2019 में पूनम को मुंबई उत्तर मध्य से मिली थी जीत
पूनम महाजन 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से निर्वाचित हुईं. पूनम भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी हैं. पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि संगठन से मिली जानकारी के आधार पर पूनम का टिकट काटा गया. कुछ समय से संकेत मिल रहे थे कि पूनम महाजन को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा.
उज्जवल निकम को कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से टक्कर
उज्जवल निकम मुंबई आतंकी हमले के मामले में सरकारी वकील थे. निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं. कांग्रेस ने पार्टी की मुंबई इकाई की प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया है. मुंबई में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










