Narendra Modi: ‘INDI गठबंधन के पास न नेता है और न ही नीयत’, पंजाब में गरजे पीएम मोदी

Narendra Modi
Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने हरियाणा के बाद पंजाब में रैली को संबोधित किया.
Narendra Modi: पंजाब के पटियाला में आयोजित चुनावी सभा में ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनके पास न तो नेता है और न ही नीयत. एक ओर बीजेपी और एनडीए है जबकि दूसरी ओर ‘भ्रष्टाचारियों का ‘इंडी’ गठबंधन’. ‘इंडी’गठबंधन देश और समाज को बांटना चाहता है लेकिन मोदी भारत को ‘विकसित भारत’ बनाना चाहता है.
पंजाब की आप सरकार पर पीएम मोदी ने बोला हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब की ‘आप’ सरकार पर हमला करते हुए कहा, उद्योगपति पंजाब छोड़कर जा रहे हैं, मादक पदार्थ का खतरा बढ़ता जा रहा है और राज्य सरकार कर्ज पर चल रही है.
INDI वाले हैं जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में रैली को संबोधित करते हुए कहा, एक तरफ मोदी है जो लड़ाकू विमान से लेकर एयरक्राफ्ट करियर तक भारत में बना रहा है, दूसरी तरफ INDI गठबंधन है जो लिखित रूप में कहता है कि हमारे परमाणु हथियारों तक को समाप्त कर देना चाहिए. एक तरफ आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस, दूसरी तरफ INDI वाले हैं जो आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाते हैं.
पंजा और झाड़ू पार्टियां दो हैं लेकिन दूकान एक ही है : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही है लेकिन सच्चाई यही है कि पंजा और झाड़ू पार्टियां दो हैं लेकिन दूकान एक ही है. यहां के लोग कुछ भी बयान दें लेकिन दिल्ली में एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं.
Also Read: कांग्रेस को 40 और सपा को 4 सीटें भी नहीं होंगी नसीब-अमित शाह सिद्धार्थ नगर में
Also Read: ‘INDI गठबंधन की 7 जन्मों में सरकार नहीं बनेगी’, हरियाणा में गरजे पीएम मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










