Narendra Modi: ‘INDI गठबंधन की 7 जन्मों में सरकार नहीं बनेगी’, हरियाणा में गरजे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन
Narendra Modi

Narendra Modi

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के भिवानी में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार 7 जन्मों तक नहीं बनेगी. उन्होंने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन बोल रही पांच साल में पांच प्रधानमंत्री.

आरक्षण विरोधी इंडिया गठबंधन का भंडा फूट गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल की हाई कोर्ट का फैसला आया है और पश्चिम बंगाल में भी INDI जमात का SC-ST, OBC के आरक्षण के खिलाफ जो षड्यंत्र है, आरक्षण विरोधी जो इनकी मानसिकता है उसका भांडा फूट गया है. जो आरक्षण OBC को मिलना चाहिए वो सारा का सारा मुसलमानों को और वो भी घुसपैठियों में बांटा जा रहा था. कोर्ट न होती तो क्या होता?. INDI गठबंधन के सारे दल तो अपने वोट बैंक के साथ डटकर खड़े हो गए हैं, फिर आपके साथ, हरियाणा के साथ कौन खड़ा होगा?

तीसरे चरण के बाद INDI जमात रोना-धोना शुरू कर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की जनता, INDI जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है इसलिए इनका ये हाल हुआ है. 5 चरणों में ही INDI जमात का ढोल फट गया है और आपने देखा होगा तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया. चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है? चुनाव आयोग वैसा क्यों करता है? उन्होंने गांव बनाना शुरू कर दिया है कि पराजय का ठिकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए. हम सब जानते हैं कि जिस भूमि में कोई पैदावार न हो, कोई किसान उसमें एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो कोई उधर वोट डालेगा क्या? इनकी सरकार सात जन्म में भी बनने वाली नहीं है और कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है.

हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है. सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है. अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है. हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है.

Also Read: Nandigram : वोटिंग से पहले नंदीग्राम में तृणमूल और भाजपा के बीच झड़प, महिला भाजपा कार्यकर्ता की मौत, कई घायल

Also Read: स्मृति ईरानी ने कहा- भ्रष्टाचारी हैं मनीष सिसोदिया, दिल्ली हाईकोर्ट के जजमेंट से बात हुई पुख्ता

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola