PM Modi Rajasthan Rally: 'भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा', राजस्थान में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला
PM Modi
PM Modi Rajasthan Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के करौली में एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने रैली में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद में फंसी.
PM Modi Rajasthan Rally: राजस्थान के करौली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव विकसित भारत अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला चुनाव है. पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने उन समस्याओं का समाधान निकाला है, जिसे कांग्रेस ने छोड़ दिया था. कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन मोदी ने 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला.
भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करौली में बोले, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस का इतिहास खतरनाक ही नहीं, कांग्रेस के इरादे भी खतरनाक हैं. कांग्रेस जनता की मजबूरियों में मुनाफा खोजती है.
कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल में छोड़ा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था लेकिन भाजपा सरकार आज किसानों को समृद्ध बनाने का काम कर रही है. आज देश के 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है. यह पहली बार है कि किसी सरकार को मवेशियों की भी चिंता हुई है. पालतू जानवरों को मुफ्त टीकाकरण मिल रहा है.
पीएम मोदी बोले- 4 जून को 400 पार
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, यह ‘भक्ति’ और ‘शक्ति’ की भूमि है. आपका आशीर्वाद और यहां मौजूद युवाओं और महिलाओं की भारी संख्या हमारे लिए एक बहुत बड़ा संदेश है. देश में 4 जून के नतीजे आज करौली में साफ दिख रहे हैं ‘4 जून, 400 पार’.
Also Read: मुस्लिम हों या ईसाई, भारत में हर अल्पसंख्यक शान और आराम से जीवन जीता है, पीएम मोदी ने कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










