Narendra Modi Karnataka: पीएम मोदी ने बेंगलुरु कैफे बम विस्फोट पर कांग्रेस को घेरा, कहा- अरे! आपका दिमाग फटा

Updated:
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Narendra Modi Karnataka: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के सिर्सि में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए बेंगलुरु कैफे बम विस्फोट पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

Narendra Modi Karnataka: पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर कन्नड़ के सिरसी में कहा, बेंगलुरु में कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद, एक कैफे में बम विस्फोट हुआ और उन्होंने क्या बयान दिया ‘गैस का सिलेंडर फटा है. पीएम मोदी आगे तंज कसते हुए कांग्रेस से कहा, अरे! आपका दिमाग फटा है कि गैस का सिलेंडर फटा है’. पीएम मोदी ने कहा, विस्फोट मामले में जिन लोगों के नाम है उनका संबंध प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से है. वायनाड में चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस प्रतिबंधित संगठनों से मदद ले रही है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाने का रहा है. आप सभी को याद होगा जब दिल्ली में ऐसी घटना हुई थी तो कांग्रेस के एक नेता आंसू बहा रहे थे कि एक आतंकवादी को क्यों मारा गया.

हमारे मंदिरों को लूटने वालों को शहजादा ने दिया क्लीन चिट : पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सिरसी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, कर्नाटक सहित पूरे देश का एक इतिहास है जहां नवाब, सुल्तानों और बादशाहों ने आम लोगों पर जघन्य अपराध और अत्याचार किए हैं, इन सुल्तानों ने हमारे मंदिरों को नष्ट और लूट लिए. लेकिन ‘शहजादा’ ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने हमारे राजाओं और महाराजाओं को अत्याचारी घोषित कर दिया. देश को विभाजित करने का कांग्रेस का यह प्रयास खतरनाक है.

Also Read: तीसरे चरण में मोदी-शाह की रैलियां, तेजस्वी का ताबड़तोड़ प्रचार, मधेपुरा में कैंप करेंगे CM नीतीश

वोट बैंक की भूख में राम मंदिर का अपमान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, एक तरफ वो लोग हैं जिन्होंने वोट बैंक की भूख में राम मंदिर का अपमान किया. दूसरी तरफ एक अंसारी परिवार है, इकबाल अंसारी जिनका पूरा परिवार, तीन पीढ़ियों तक राम मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ा, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. राम मंदिर के ट्रस्टियों ने जब अंसारी को आमंत्रित किया तो वह ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में शामिल हुए.

हुबली में छात्रा नेहा की हत्या का मुद्दा उठाया

हुबली में एक छात्रा नेहा हिरेमथ की हाल में हुई हत्या का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवार ने कार्रवाई की मांग की है लेकिन कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगियों की कोई कीमत नहीं है, वे केवल अपने वोट बैंक के बारे में सोचते हैं.

Also Read: कांग्रेस वायनाड में जीतने के लिए ले रही है पीएफआई की मदद, कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola