Congress List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट
congress working comitee
Congress List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है. ताजा सूची में ओडिशा की तीन और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की.
Congress List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की सूची शनिवार को शाम में जारी की. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पर उम्मीदवारों की सूची जारी की. पोस्ट में लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों पर फैसला किया गया.
ओडिशा
संबलपुर – दुलाल चंद्र प्रधान
क्योंझर – विनोद बिहारी नायक
असका- देवकांत शर्मा
पश्चिम बंगाल- कांथी लोकसभा सीट – उर्वशी भट्टाचार्य
ओडिशा विधानसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की सूची जारी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाया. कांग्रेस ने ओडिशा की 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.
झारसुगडा – अमित बिस्वाल
बादशाही – क्षिरोद चंद्र पात्रा
सुकिंदा – विभु भूषण राउत
कांतामल – शरद कुमार प्रधान
जयदेव – क्रुष्ण सागरिया
कुरदा – सोनाली साहू
चिलका – प्रदीप कुमार स्वैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










