Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित इन विज्ञापनों पर आपत्ति

mallikarjun-kharge-rahul-gandhi
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापनों और मोदी का परिवार संबंधी प्रचार सामग्री को लेकर चुनाव आयोग का रूख किया है. कांग्रेस एक्स पर बीजेपी के विज्ञापनों की पूरी सूची जारी की है, जिसपर आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उचित कार्रवाई की मांग की है.
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है. चुनाव आयोग के सामने सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा, बीजेपी के झूठे विज्ञापनों में 2जी आवंटन मुद्दे को उछाला गया है. कांग्रेस ने आयोग से आग्रह किया कि इस तरह के विज्ञापन को हटाया जाए और कार्रवाई की जाए.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की ओर से आधिकारिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. विज्ञापनों में सशस्त्र बलों का उपयोग आयोग के कई निर्देशों का उल्लंघन है.
व्हाट्सएप के जरिये मोदी के पत्र पर भी कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का पत्र ‘व्हाट्सएप’ के जरिये भेजे जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि इस तरह के प्रचार के लिए पीएमओ के लैटरहेड का उपयोग कैसे किया जा सकता है. हालांकि इस मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है.
कांग्रेस ने मेट्रो और पेट्रोल पंप में पीएम मोदी की तस्वीर पर भी आपत्ति जताई
कांग्रेस ने आयोग से आग्रह किया कि दिल्ली मेट्रो में लगे ‘मोदी की गारंटी’ वाले विज्ञापन को भी हटाया जाए. कांग्रेस ने कहा कि सरकारी निकायों, कार्यालयों, पेट्रोलपंप से लोकसभा चुनावों की अवधि के लिए, वहां लगी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें हटाई जाएं क्योंकि इनसे आचार संहिता का उल्लंघन होता है.
कांग्रेस ने बीजेपी के विज्ञापनों की सूची जारी की
- BJP ने 2G पर एक वीडियो जारी किया, जो पूरी तरह अनुचित है
- रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के फर्जी दावे वाले वीडियो
- विज्ञापन में सेना का इस्तेमाल
- ‘मोदी की गारंटी’ जैसे विज्ञापन
- BJP की स्टेट यूनिट द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट
- PM मोदी द्वारा धर्म और धार्मिक बातों का कटाक्ष के रूप में इस्तेमाल
- सांसद शोभा करंदलाजे का तमिलनाडु से जुड़ा बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










