Lok Sabha Election: आंध्र प्रदेश में 5 साल बाद फिर से BJP-TDP गठबंधन, चंद्रबाबू नायडू ने क्लीन स्वीप का किया ऐलान
amit shah and chandrababu naidu
Lok Sabha Election: आंध्र प्रदेश में 5 साल के बाद फिर से बीजेपी और टीडीपी के बीच गठंधन बन गई है. इसके अलावा जनसेना ने भी गठबंधन में शामिल होने की घोषणा कर दी है. तीनों पार्टियों ने एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गठबंधन की घोषणा टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद की. मालूम चंद्रबाबू नायडू ने 2018 में एनडीए का साथ छोड़ दिया था.
Lok Sabha Election: तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर दिया. उन्होंने कहा, आगामी चुनाव के लिए भाजपा, टीडीपी और जनसेना के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है. नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है. बीजेपी और टीडीपी का साथ आना देश एवं राज्य के लिए लाभदायक है.
लोकसभा-विधानसभा में बीजेपी-टीडीपी और जनसेना गठबंधन विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगा
एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में तेदेपा-भाजपा-जनसेना गठबंधन सूपड़ा साफ कर देगा.
Lok Sabha Election: बीजेपी के साथ गठबंधन से पहले नायडू और शाह के बीच दो दौर की हुई बातचीत
बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चंद्रबाबू नायडू के बीच घंटों बातचीत हुई. शनिवार को दोनों नेताओं के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई.
वाईएसआरसीपी के बागी सांसद ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर बोला हमला
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बागी सांसद के रघु राम कृष्ण राजू ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, राज्य पर शासन करने वाले ‘शैतान’ से छुटकारा पाने के लिए बीजेपी, टीडीपी और जन सेना पार्टी का एक साथ आई है. टीडीपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा, जन सेना और उनकी पार्टी ने आगामी चुनावों में सैद्धांतिक रूप से एक साथ काम करने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










