Arun Govil Merrut Seat Result 2024: मेरठ में 'जय श्री राम', जीत गये अरुण गोविल, जनता ने जमकर लुटाया प्यार

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Arun Govil

Arun Govil Merrut Seat Result 2024: उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को हरा दिया है.

विज्ञापन

Arun Govil Merrut Seat Result 2024: रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर जनता का भरपूर प्यार पाने वाले एक्टर अरुण गोविल को जनता ने वोट के रूप में लोगों ने खूब प्यार दिया. एक बार फिर से गोविल जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे. मेरठ लोकसभा सीट से उन्होंने चुनाव जीत लिया है. सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को उन्होंने 10 हजार वोटों से हरा दिया है.

जनता ने अरुण गोविल को भर-भर कर दिया प्यार

साल 2024 उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही खास है. इस साल न केवल सालों के वनवास के बाद अयोध्या में रामलल्ला की वापसी हुई है, बल्कि ऑन स्क्रीन राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी अपनी जन्मभूमि पर वापसी कर चुके हैं. अरुण गोविल को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ सीट पर उम्मीदवार घोषित किया था. अपने स्थानीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के बाद इनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बड़ गई. जनता ने जितना प्यार और सम्मान उनके राम के किरदार पर लुटाया था, उतने ही प्यार से राजनीति में भी उनका स्वागत किया है.


राजनीति नही समाज सेवा करना चाहते हैं अरुण गोविल
अरुण गोविल को राजनीति में आने के कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. लेकिन राम मंदिर के निर्माण के बाद अरुण गोविल ने राजनीति में कदम रखने का फैसला किया और साल 2022 में भाजपा में शामिल हो गए. उनका मानना है कि वह इस माध्यम से राजनीति नही समाज सेवा करना चाहते हैं.

Nirahua Azamgarh Seat Result 2024: बीजेपी से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पीछे, अमिताभ बच्चन- जया बच्चन के साथ कर चुके हैं एक्टर काम

Ravi Kishan Gorakhpur Seat Result 2024: गोरखपुर में रवि किशन आगे, कभी खाने को नहीं थे पैसे, ऐसे बने स्टार

अरुण गोविल का फिल्मी दुनिया से लेकर रामायण तक का सफर
अरुण गोविल ने बॉलीवुड में साल 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म पहेली से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उसके बाद वह सावन को आने दो और सांच को आंच नहीं जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए. उसके बाद साल 1985 में उन्होंने विक्रम और बेताल में काम किया. इस टीवी शो में उनका किरदार विक्रम का था. कहानी नई और अलग होने के कारण दर्शकों ने इस शो को और विक्रम के किरदार को खूब पसंद किया. विक्रम और बेताल के बाद अरुण रामायण में नजर आए. रामायण साल 1987 में दूरदर्शन पर पहली बार प्रसारित होने वाला धारावाहिक था, जिसने पूरे भारत में एक अमिट छाप छोड़ी. रामायण में आज भी जिस किरदार को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है तो वह है भगवान श्री राम बने अरुण गोविल.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola