UP की इन 3 यूनिवर्सिटी से निकलते हैं सबसे ज्यादा IAS-IPS, बज रहा है डंका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Feb 2026 3:21 PM
Which University Gives Most IAS: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Which University Gives Most IAS: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से लेकर यूपी में एक से एक बड़ी यूनिवर्सिटी है. यहां से पढ़कर स्टूडेंट्स अच्छे जगहों पर पहुंचते हैं और फ्यूचर सुनहरा होता है.
Which University Gives Most IAS: दिल्ली और मुंबई में तो कई ऐसी बड़ी यूनिवर्सिटी है, जिनका नाम आप सुनते होंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसी यूनिवर्सिटी है जो काफी फेमस है और देश की तरक्की में योगदान करती है. देशभर में IAS IPS बनने का सपना देखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश की कुछ यूनिवर्सिटी काफी फेमस है. इन संस्थानों से निकले स्टूडेंट हर साल बड़ी संख्या में IAS-IPS ऑफिसर बनते हैं.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, प्रयागराज
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को सिविल सेवा की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले कई छात्र साथ-साथ UPSC की तैयारी करते हैं. अब तक यहां से सैकड़ों छात्र IAS-IPS और PCS जैसी परीक्षाएं पास कर चुके हैं. हाल के वर्षों में UPSC टॉपर रहे कुछ स्टूडेंट्स भी इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके हैं.
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
BHU देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है. यहां का अकैडमिक माहौल और डिसिप्लिन छात्रों को UPSC जैसी कठिन परीक्षा के लिए तैयार करता है. BHU से पढ़े कई छात्र IAS, IPS और IFS बन चुके हैं, इसलिए इसे भी UPSC का मजबूत हब माना जाता है.
लखनऊ यूनिवर्सिटी और IIT कानपुर
लखनऊ यूनिवर्सिटी से भी बड़ी संख्या में छात्र UPSC CSE पास करते हैं. वहीं IIT कानपुर से पढ़े कई स्टूडेंट्स ने भी UPSC में टॉप रैंक हासिल की है. यह दिखाता है कि सिर्फ आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज ही नहीं, बल्कि साइंस और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्र भी यहां से अफसर बन रहे हैं.
क्यों बन रहा है यूपी सिविल सर्विस का हब?
• मजबूत अकैडमिक बेस
• पढ़ाई का डिसिप्लिन
• लाइब्रेरी और स्टडी कल्चर
• प्रतियोगी माहौल
• पहले से अफसर बने छात्रों की प्रेरणा
यह भी पढ़ें- टॉप NIT में होती इस कॉलेज की गिनती, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










