उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 66 छात्रों का हुआ कैंपस सेलेक्शन, जुबिलेंट फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में मिली नौकरी
Author Pritish sahay
Updated:
विज्ञापन

Uttarkhand News
Uttarakhand News: उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 66 छात्रों का कैंपस सिलेक्शन हुआ है. इन छात्रों को जुबिलेंट फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी मिली है. अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने इस उपलब्धि के लिए सभी चयनित छात्रों को बधाई दी है.
विज्ञापन
Uttarakhand News: उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, बीएससी और एमएससी फूडटेक, बायोटेक, जूलॉजी, फूड न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, इवीएस और एग्रीकल्चर कार्यक्रमों के 66 छात्रों को जुबिलेंट फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी मिली.
चयनित छात्रों को जितेंद्र जोशी ने दी बधाई
विश्वविद्यालय की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने इस उपलब्धि के लिए सभी चयनित छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने कहा “यह उपलब्धि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ हमारे संकाय और प्लेसमेंट टीम के अटूट समर्थन को दर्शाती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










