UP Teacher Transfer: यूपी के शिक्षकों को मिली सौगात, 31 दिसंबर से शुरू होगा म्यूचुअल ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन
Education report

Education report

उत्तर प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में यहां देखें इसे लेकर जानकारियां.

विज्ञापन

UP Teacher Transfer: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए नए साल की शुरुआत पर एक बड़ी खुशखबरी दी है. विभाग ने छह महीने के भीतर दूसरी बार म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है. बेसिक शिक्षा परिषद ने सर्दियों की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की योजना बनाई है, जिससे उन्हें अपने इच्छित जिलों में स्थानांतरण का मौका मिलेगा. यह प्रक्रिया शिक्षकों के लिए उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने का एक बेहतरीन अवसर है. जिन शिक्षकों ने पहले स्थानांतरण की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया या जिन्हें पहले स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल सका, उनके लिए यह एक और मौका है.

31 दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

शिक्षक सेवा नियमावली के अनुसार, सभी स्कूलों में गर्मी और ठंड की छुट्टियों में ही तबादले का प्रावधान बनाया गया है. इसलिए इस बार यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच ये म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी क्योंकि उस वक्त सभी स्कूल बंद होते हैं.

पिछली बार कब हुआ था ट्रांसफर?

उत्तर प्रदेश में पिछले साल गर्मी की छुट्टियों के दौरान, 19 जून को 2796 शिक्षकों का म्यूचुअल ट्रांसफर हुआ था.

Also Read: BPSC Paper Leak: पेपर लीक को लेकर भड़के छात्र, अभ्यर्थी को DM ने जड़ दिया तमाचा

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने अमेरिका में गाड़ा झंडा, हासिल किया 2.5 करोड़ का पैकेज

Also Read: Gukesh D Education: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सबसे कम उम्र के शतरंज चैंपियन, स्कूल पूरा होते ही रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola