ePaper

US Student Visa Rules: विदेशी छात्रों पर सख्ती की तैयारी, अमेरिका बदल सकता है स्टूडेंट वीजा नियम

Updated at : 28 Aug 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
US Student Visa Rules

डॉनल्ड ट्रम्प की फाइल फोटो

US Student Visa Rules: अमेरिका स्टूडेंट वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. प्रस्तावित नियमों के अनुसार विदेशी छात्रों को अधिकतम चार साल तक ही पढ़ाई की अनुमति मिलेगी. इसका सबसे बड़ा असर PhD और मेडिकल छात्रों पर पड़ सकता है.

विज्ञापन

US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. ट्रंप प्रशासन ने स्टूडेंट वीजा (F-1 Visa) को लेकर नए नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा है. अगर यह नियम लागू हो जाते हैं तो लाखों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सीधा असर झेलना पड़ सकता है.

अब चार साल तक ही वैध होगा वीजा

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने प्रस्ताव रखा है कि विदेशी छात्रों को अब अमेरिका में अधिकतम चार साल तक ही पढ़ाई की अनुमति मिलेगी. वर्तमान में जो नियम 1978 से लागू है, उसके तहत छात्र तब तक अमेरिका में रह सकते हैं जब तक उनका कोर्स पूरा न हो जाए. यानी पढ़ाई की अवधि ही वीजा की वैधता मानी जाती थी.

नए प्रस्तावित नियमों के तहत अगर किसी छात्र का कोर्स चार साल से अधिक का है, तो उसे दोबारा स्टूडेंट वीजा लगवाना होगा. ऐसा न करने पर छात्रों को अमेरिका छोड़ना पड़ेगा.

PhD और मेडिकल छात्रों पर सबसे ज्यादा असर

इस नियम का सबसे ज्यादा असर पीएचडी, रिसर्च और मेडिकल छात्रों पर पड़ सकता है. आम तौर पर इनकी पढ़ाई चार साल से ज्यादा की होती है. ऐसे में उन्हें बीच में ही नया वीजा आवेदन करना होगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों प्रभावित होंगे.

पब्लिक से मांगे गए सुझाव

अमेरिकी प्रशासन ने इसे फिलहाल एक प्रस्ताव के रूप में जारी किया है. जनता से सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है. उसके बाद ही यह नियम लागू करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. अगर यह नियम लागू होते हैं तो विदेशों से अमेरिका में पढ़ाई करने आने वाले छात्रों की संख्या में कमी आ सकती है. कई छात्र दूसरे देशों की ओर रुख कर सकते हैं, जहां वीजा नियम ज्यादा लचीले हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola