UPSSSC ने लॉन्च की मोबाइल ऐप, PET एडमिट कार्ड और भर्ती अपडेट्स मिलेंगी ऑनलाइन

UPSSSC New Website
UPSSSC ने PET से पहले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जहां एडमिट कार्ड, रिजल्ट और नई भर्तियों की जानकारी मिलेगी. वहीं, दूरदराज परीक्षा केंद्र मिलने से नाराज छात्रों ने सोशल मीडिया पर मुफ्त बस यात्रा की मांग उठाई है.
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा दी है. आयोग ने मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए परीक्षार्थी एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और रिजल्ट जैसी अहम जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही नई भर्तियों से जुड़ी सूचनाएं और विज्ञापन भी इस ऐप पर उपलब्ध रहेंगे.
क्या मिलेगा इस ऐप पर?
UPSSSC की इस ऐप के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड, रिजल्ट चेक करने और आगामी परीक्षाओं की अलर्ट जानकारी प्राप्त होगी. यानी अब अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेबसाइट या लिंक खोजने की आवश्यकता नहीं होगी. आयोग का कहना है कि PET एडमिट कार्ड भी इसी ऐप के जरिए डाउनलोड किए जा सकेंगे. परीक्षा शहरों की जानकारी पहले ही जारी हो चुकी है और एडमिट कार्ड का लिंक अभ्यर्थियों के ईमेल पर भेजा जा चुका है.
PET परीक्षा और विवाद
छह और सात सितंबर को होने जा रही PET परीक्षा में करीब 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस बार परीक्षा केंद्र दूर-दराज बनाए जाने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुक्रवार सुबह से ही #UPSSSChoShMeAao हैशटैग ट्रेंड करने लगा. सुबह 11 बजे तक 7700 से ज्यादा यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके थे.
छात्रों का कहना है कि कई परीक्षार्थियों को 250 से 500 किलोमीटर दूर तक परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों बोझ बढ़ा है. ऐसे में अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि सभी उम्मीदवारों के लिए बस यात्रा निःशुल्क की जाए और एडमिट कार्ड को वैध टिकट माना जाए. साथ ही संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएं.
आयोग की यह मोबाइल ऐप निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के लिए सहूलियत भरी साबित होगी, लेकिन परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर उठ रहा विवाद सरकार और आयोग के लिए चुनौती बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: AI बनेगा गांवों का मास्टरजी, जानें कैसे बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर
यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










