UPSC: न कोचिंग क्लास, न कोई विशेष सुविधा… मजदूर के बेटे ने ऐसे क्रैक किया UPSC, हर तरफ से मिल रही बधाई

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Apr 2024 7:02 PM

विज्ञापन

UPSC | X

UPSC: पवन कुमार ने तमाम चुनौतियां पार कर आज सफलता हासिल कर लिया है. उन्होंने यूपीएसी की परीक्षा पास कर ली. इसके लिए जमीन आसमान एक करने वाला मेहनत किया. उनके परिवार के पास पैसों की कमी थी इसलिए महंगे कोचिंग क्लास में एडमिशन नहीं ले सकते थे. यूपीएसी की तैयारी के दौरान कोई विशेष सुविधा भी नहीं मिली. बस मेहनत करने का जज्बा था. उनकी मेहनत रंग लाई और पवन ने यूपीएससी क्रैक कर लिया.

विज्ञापन

UPSC: नहीं फूलते कुसुम मात्र राजाओं के उपवन में, अमित बार खिलते वे पुर से दूर कुञ्ज-कानन में.. समझे कौन रहस्य ? प्रकृति का बड़ा अनोखा हाल, गुदड़ी में रखती चुन-चुन कर बड़े कीमती लाल… रामधारी सिंह दिनकर के रश्मिरथी की यह उक्ति शायद यूपी के पवन कुमार पर आज सबसे ज्यादा सटीक बैठ रही है. जी हां,  देश के ऐसे ही एक कीमती लाल बन गये हैं पवन कुमार. यूपी के बुलंदशहर में रहने वाले पवन का परिवार काफी गरीब है लेकिन सपने बड़े थे, और उन सपनों को पूरा करने का पवन के पास पक्का जज्बा भी था. इसी जज्बे के सहारे पवन ने इतिहास रचते हुए यूपीएससी क्रैक कर लिया. पवन के परिवार के पास पैसों की कमी थी इसलिए  महंगे कोचिंग क्लास में एडमिशन नहीं ले सके. यूपीएससी की तैयारी के दौरान कोई विशेष सुविधा भी नहीं मिली. बस मेहनत करने का जज्बा था. उनकी मेहनत रंग लाई और पवन ने यूपीएससी क्रैक कर लिया.

कोचिंग क्लास लेना जरूरी नहीं- पवन

पवन कुमार का कहना है कि यूपीएससी की परीक्षा के लिए कोचिंग क्लास से मदद तो मिल जाती है, लेकिन इसके बिना भी आप सिविल सर्विस क्रैक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोचिंग लेना जरूरी नहीं है. मेरे परिवार की हालत ऐसी थी कि मैं इतनी महंगी कोचिंग क्लास नहीं खरीद सकता था. उन्होंने बताया की अधिकांश समय वो सेल्फ स्टडी ही करते थे. उन्होंने कोर्स मैटेरियल के लिए इंटरनेट का सहारा जरूर लिया था. पवन ने बताया कि आप ईमानदारी के साथ आगे बढ़ सकते, आपको सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि दृढ़ता बहुत जरूरी.

काफी गरीब है पवन का परिवार

पवन का परिवार किसानी से ताल्लुक रखता है. लेकिन पैसे का अभाव है. घर में कोई खास सुख सुविधा नहीं है. घर की छत में तिरपाल और प्लास्टिक लगा है. महंगा किताब खरीदने के लिए भी पैसे का अभाव था. पवन के परिवार ने पैसे जोड़-जोड़कर उनके लिए किसी तरह एक सस्ता का फोन खरीद लिया था, वो भी सेकेंड हैंड. उसी फोन से पवन स्टडी करने में सहायता लेते थे.

‘मेहनती लोग अपना भविष्य खुद लिखते हैं’

पवन की कामयाबी का डंका देश में बज रहा है. उनकी कामयाबी पर छत्तीसगढ़ कैडर से IAS अवनीश शरण ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेहनती लोग अपना भविष्य खुद लिखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने पवन के घर का वीडियो क्लिप भी शेयर किया है. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पवन का परिवार कितना गरीब है. बता दें, पवन ने यूपीएससी की परीक्षा में 239 वां रैंक हासिल किया है.

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1780268402466263193

पवन ने 239 वां रैंक हासिल किया

पवन कुमार रातों रात पूरे देश में मशहूर हो गये हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा-2023 उन्होंने सफलता हासिल कर ली है. पवन ने परीक्षा में 239 वां रैंक हासिल किया है. पवन की कामयाबी पर उनका पूरा परिवार खुश हैं. बेटे की कामयाबी पर माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. उनकी बहनें भी अपने भाई की कामयाबी पर फूले नहीं समा रही हैं. पूरे गांव और जिले का नाम पवन ने रौशन कर दिया है.

Also Read: Road Accident: गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola