UPSC Exam Result: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
UPSC CDS 2 Final Result 2024

UPSC CDS 2 Final Result 2024

UPSC Exam Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

UPSC Exam Result: यूपीएससी ने कहा कि अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि परीक्षा के अंक, ‘कट ऑफ अंक’ और ‘आंसर की’ सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.

सुविधा काउंटर से ली जा सकती है परीक्षा परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी

यूपीएससी के पास धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नयी दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर है, जहां से उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं.

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 ऐसे करें चेक

upsc.gov.in पर जाएं
होप पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा, उसपर क्लिक करने से नया टैब खुलेगा.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ खुलेगी.
पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola