TS TET 2024 Admit Card होने वाली है रिलीज, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2024 10:46 AM

विज्ञापन

ts tet 2024 admit card releasing today

ts tet 2024 admit card releasing today: स्कूल शिक्षा विभाग, हैदराबाद आज, 15 मई को टीएस टीईटी हॉल टिकट 2024 जारी करने वाला है.

विज्ञापन

TS TET 2024 Admit Card: स्कूल शिक्षा विभाग, तेलंगाना आज, 15 मई को तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) एडमिट कार्ड 2024 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet2024.aptonline.in/tstet/. से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

TS TET 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें

टीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट attstet2024.aptonline.in पर जाएं.

होमपेज पर, टीएस टीईटी 2024 हॉल टिकट लिंक देखें और उस पर क्लिक करें

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

टीएस टीईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा

विवरण देखें, उसे दोबारा जांचें और डाउनलोड करें

इसका प्रिंटआउट ले लें ताकि इसे परीक्षा हॉल में ले जाया जा सके

MAH MBA CET Result 2024 का आंसर की जारी, जल्द आएगा रिजल्ट

CUET UG 2024: दिल्ली में बुधवार को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, जानें अगली तारीख

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना अनिवार्य है. यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि किसी उम्मीदवार को हॉल टिकट डाउनलोड करते समय कोई समस्या आती है, तो उसे 15.05.2024 से 03.06.2024 के बीच सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच निदेशक, एससीईआरटी और पदेन निदेशक, टीईटी, हैदराबाद से संपर्क करना चाहिए.

जानें एक्जाम पैटर्न और सिलेबस

टीएस टीईटी 2024 परीक्षा में दो पेपर होते हैं, प्रत्येक में एक अंक के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होते हैं. दोनों पेपर की अवधि 150 मिनट (2 घंटे और 30 मिनट) है.

पेपर 1: यह पेपर ग्रेड 1 से 5 में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें पांच खंड शामिल हैं:

चाइल्ड डेवेलपमेंट और पेडागॉगीॉ

भाषा 1 (पाठ्यक्रम में विशिष्ट भाषा का उल्लेख किया जाएगा)
भाषा 2 (पाठ्यक्रम में विशिष्ट भाषा का उल्लेख किया जाएगा)
अंक शास्त्र

पर्यावरण अध्ययन

पेपर 2: यह पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने का लक्ष्य रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है. इसमें चार खंड शामिल हैं:

चाइल्ड डेवेलपमेंट और पेडागॉगी

भाषा 1 (पाठ्यक्रम में विशिष्ट भाषा का उल्लेख किया जाएगा)
भाषा 2 (पाठ्यक्रम में विशिष्ट भाषा का उल्लेख किया जाएगा)
एक चुनें: गणित या विज्ञान और सामाजिक अध्ययन संयुक्त

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola