CUET UG 2024: दिल्ली में बुधवार को होने वाली CUET-UG परीक्षा टली, जानें अब कब होगी परीक्षा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 May 2024 11:23 AM

विज्ञापन

New India Assurance recruitment 2025

CUET UG 2024: दिल्ली में बुधवार 15 मई को होनी वाली CUET-UG परीक्षा टल गई है. नई तारीख की घोषणा भी कर दी गई है.

विज्ञापन

CUET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को कहा कि 15 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा -स्नातक (सीईयूटी-यूजी) को अपरिहार्य कारणों से दिल्ली भर के केंद्रों के लिए स्थगित कर दिया गया है. उसने कहा कि परीक्षा अब दिल्ली में 29 मई को होगी और अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. हालांकि यह परीक्षा बाकी जगहों पर होगी. 16, 17 और 18 मई को सभी जगहों पर परीक्षा होगा.

अन्य जगहों पर होगी परीक्षा

एनटीए ने कहा कि 15 मई को होने वाली परीक्षा गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा सहित देश भर के सभी शहरों और विदेशों में आयोजित की जाएगी. एनटीए ने कहा कि दिल्ली सहित सभी केंद्रों पर अन्य तिथियों (16, 17 और 18 मई) को निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी.

एनटीए ने क्या बताया कारण

एनटीए ने एक बयान में कहा, सभी संबंधित अभ्यर्थियों और हितधारकों को सूचित किया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों से, परीक्षा पेपर (रसायन विज्ञान – 306, जीवविज्ञान – 304, अंग्रेजी – 101 और सामान्य परीक्षा – 501) जो पहले 15 मई 2024 को निर्धारित की गई थी, केवल दिल्ली भर के केंद्रों में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कहां और कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

दिल्ली में सीयूईटी यूजी परीक्षा कल यानी 15 मई 2024 से शुरू होना था, लेकिन उसे टाल दिया गया है. इस साल परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा रही है. सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड अगर अबतक आपने डाउनलोड नहीं किया है, तो exams.nta.ac.in/cuet-ug से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड के बिना आप परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं कर पाएंगे. यह परीक्षा 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए आयोजित किया जाता है.

Also Read: सीबीएसई 17 मई से शुरू करेगा 10वीं एवं 12वीं के अंक सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया, जानें पूरा शेड्यूल 

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola