ePaper

TS ICET Hall Ticket 2024 : एडमिट कार्ड जारी होने की नयी तारीख घोषित

Updated at : 29 May 2024 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
TS ICET Hall Ticket 2024

TS ICET Hall Ticket 2024

TS ICET Hall Ticket 2024 : टीएससीएचई टीएस आईसीईटी एडमिट कार्ड 2024 रिलीज स्थगित कर दी गई है,अब एडमिट कार्ड नई तारीख 31 मई 2024 को रिलीज की जाएगी,कैंडीडेट्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

TS ICET Hall Ticket 2024 : तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, टीएस किमीई ने टीएस आईसीईटी एडमिट कार्ड 2024 के जारी होने की तारीख पोस्टपोंड कर दी है. तेलंगाना राज्य द्वारा अब नई तारीख 31 मई 2024 को जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड टीएस आईसीईटी के आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

TS ICET Hall Ticket 2024 : 30 मई 2024 तक करे आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक ₹1000/- की लेट फीस के साथ के साथ रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 मई 2024 तक जमा कर सकेंगे. वहीं कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड 31 मई 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे. आपको बता दे की इससे पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 28 मई 2024 थी, जिसे पोस्टपोन कर दिया गया है अब एडमिट कार्ड नई तिथि 31 मई 2024 से डाउनलोड हो सकेंगे.

Also Read : Delhi University: ने अंडर ग्रेजुएट सीएसएएस एडमिशन पोर्टल किया लॉन्च 

Also Read : Rajasthan Board RBSE 10th Result 2024 आज होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

Also Read : Rajasthan Board RBSE 5th, 8th, 10th Results 2024 की जल्द होगी घोषणा, ऐसे कर पाएंगे चेक

कैसे करे एडमिट कार्ड डाउनलोड

●टीएस आईसीईटी की आधिकारिक वेबसाइटicet.tsche.ac.in को ओपन करें.

●होम पेज पर उपलब्ध टीएस आईसीईटी हॉल टिकट 2024 लिंक पर क्लिक करे.

●लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दे.

●कैंडीडेट अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे.

●एडमिट कार्ड के डिटेल्स को चेक कर ले फिर डाउनलोड करें.

●आगे की जरूरत के लिए इसकी एक प्रिंटआउट अपने पास रखें.

TS ICET Hall Ticket 2024 : कब होगी परीक्षा

सेशन 1 और सेशन 2 की परीक्षा 5 जून 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. सेशन 3 की परीक्षा 6 जून, 2024 को एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के पैटर्न की बात करे तो इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप, एमसीक्यू के सवाल रहने वाले है , दिए गए विकल्पों में से कैंडिडेट्स को सही जवाब चुनने होगें.

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola