Today School Assembly News Headlines: यूपी से लेकर वेनेजुएला तक, देखें देश विदेश की बड़ी खबरें 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Jan 2026 6:23 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में अंग्रेजी स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चों को देश विदेश की बड़ी खबरें सुनानी होती है. इससे उनमें खबरों के प्रति रूचि जगती है. साथ ही वे बड़े होकर प्रतियोगिता परीक्षा देने के लिए तैयार होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 7 जनवरी 2026 की देश, विदेश और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. ऐसे बच्चे जब फ्यूचर में किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी जनरल नॉलेज (General Knowledge) पहले से ही मजबूत रहती है.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

बिजली आपूर्ति में देरी पर लगेगी लगाम

बिहार सरकार ने ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है. अब राज्य में बिजली की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से की जाएगी. इसका सीधा संकेत है कि बिजली आपूर्ति में देरी, लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति को अब किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यूपी में 1 करोड़ 4 लाख वोटर्स को नोटिस भेजने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट रोल जारी किया गया है. अब राज्य निर्वाचन आयोग 1 करोड़ 4 लाख वोटर्स को नोटिस भेजने की तैयारी में है.

Today School Assembly News Headlines: विदेश की बड़ी खबरें

निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस हुए गिरफ्तार

वेनेजुएला के अपदस्थ तानाशाह निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बीते शनिवार को अमेरिकी सेना ने कराकास स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. उनके ऊपर ड्रग्स का व्यापार करने समेत कई तरह के आरोप लगाए गए हैं.

लंदन में खुला फिलिस्तीन का दूतावास

लंदन में सोमवार को फिलिस्तीन राज्य के दूतावास का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

भारत-बांग्लादेश विवाद पर आकाश चोपड़ा

IPL 2026 और T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव गहरा गया है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से रिलीज करने और बांग्लादेश द्वारा भारत में WC खेलने से इनकार करने पर विवाद बढ़ा. आकाश चोपड़ा ने BCCI के फैसले को सही बताते हुए उसका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की सुरक्षा और भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है, न कि किसी खिलाड़ी के खिलाफ.

AUS vs ENG: स्टीव स्मिथ ने लगाया शतक

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS vs ENG) के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज (Ashes Series) के आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शतक लगा दिया है. उन्होंंने इस सीरीज में पहला शतक जड़ा है. इसके साथ ही स्मिथ ने टेस्ट करियर का 37 वां शतक जड़ा

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: PM से CM Yogi की मुलाकात, साथ ही दिन भर की बड़ी खबरें, देखें एक नजर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola