बिहार नहीं, यूपी वाली आकांक्षा सिंह असली, UPSC ने किया क्लियर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Mar 2026 7:04 AM
आकांक्षा सिंह (Image: X)
UPSC Akanksha Singh Case: सिविल सर्विस का रिजल्ट आते ही हजारों उम्मीदवारों की मेहनत का नतीजा सामने आया. लेकिन इस बार रिजल्ट के साथ एक अजीब सा कन्फ्यूजन भी देखने को मिला. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि Akanksha Singh नाम की दो उम्मीदवारों ने एक ही रैंक यानी 301 हासिल की है.
UPSC Akanksha Singh Case: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी हुआ. रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक दिलचस्प मामला सामने आया. खबरें आने लगीं कि Akanksha Singh नाम की दो उम्मीदवारों ने एक ही रैंक यानी 301 हासिल की है.
इस खबर ने काफी लोगों को कन्फ्यूज कर दिया. लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर असली Akanksha Singh कौन हैं और किसे सच में यह रैंक मिली है. देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया और इंटरनेट पर भी लोग इसे लेकर सवाल पूछने लगे.
UPSC Akanksha Singh Case: मीडिया रिपोर्ट्स से बढ़ी उलझन
रिजल्ट के बाद कुछ जगहों पर बिना पूरी जानकारी के खबरें चलने लगीं कि दो अलग-अलग Akanksha Singh ने समान रैंक हासिल की है. इससे उम्मीदवारों और आम लोगों के बीच कन्फ्यूजन और बढ़ गया. कई लोग यह जानने की कोशिश करने लगे कि दोनों में से असली रैंक किसकी है. इसी बीच यह मामला इतना चर्चा में आ गया कि UPSC को खुद सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी.
UPSC ने जारी किया नोटिस
UPSC says – "The final result of the Civil Services Examination, 2025 has been declared on 06.03.2026. There are various media reports, wherein two candidates of same name i.e. Akanksha Singh, are claiming to have secured the same Rank 301 in the final result of the Civil… pic.twitter.com/L0inivgvIC
— ANI (@ANI) March 9, 2026
कौन है असली रैंक होल्डर?
UPSC ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया कि उनके रिकॉर्ड के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रैंक 301 सिर्फ एक ही उम्मीदवार को मिली है. आयोग के अनुसार Akanksha Singh, जिनका रोल नंबर 0856794 है, वही इस रैंक की असली हकदार हैं. वहीं, बिहार के आरा जिले की पवना थाना क्षेत्र निवासी आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी 2026 में 301वां रैंक हासिल करने का दावा किया था.
आकांक्षा ने दी थी जानकारी
UPSC ने यह भी बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के अभईपुर गांव की रहने वाली हैं. यानी आयोग के रिकॉर्ड में किसी दूसरी उम्मीदवार को इस रैंक पर नहीं दिखाया गया है. UPSC ने यह भी साफ कर दिया कि किसी भी परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी हमेशा आयोग के रिकॉर्ड से ही मानी जाएगी.
यह भी पढ़ें: खूबसूरत सिंगर ने तोड़ा UPSC का पहाड़, मनिका बिना कोचिंग 2 बार पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










