Teacher Joining: टीचर बहाली का रास्ता साफ, याचिकाकर्ताओं पर 6.4 लाख का जुर्माना, 72000 से ज्यादा भर्तियां
REET Certificate Download Link
Teacher Joining: उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर भर्ती को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षक भर्ती के खिलाफ याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है. इस फैसले के बाद राज्य में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है.
Teacher Joining: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षक भर्ती के खिलाफ याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है. बता दें कि हाईकोर्ट ने टीईटी 2011 से संबंधित याचिकाओं को खारिज किया है. साथ ही 6402 याचिकाकर्ताओं पर इसके लिए जुर्माना लगाया गया है. ऐसे में अब ये साफ है कि 72000 से ज्यादा पदों के लिए शिक्षक बहाली जल्द हो जाएगी.
यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे. गस्त 2024 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भर्ती की मेरिट लिस्ट को रद्द करते हुए नई सूची तैयार करने का आदेश दिया था.
Teacher Joining in UP: यूपी टीचर भर्ती का मामला
यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए निकली वैकेंसी पर बात आगे बढ़ सकती है. बता दें कि यह पूरा मामला 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती से जुडा है. इसको लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि TET-2011 परीक्षा में प्राप्त अंकों को नियुक्तियों के लिए मेरिट का आधार बनाया जाए.
यूपी टीचर भर्ती के खिलाफ दायर याचिकाओं में टीईटी परीक्षा की ओएमआर शीट्स के पुनर्मूल्यांकन की भी मांग की गई थी. उनका तर्क था कि परीक्षा का रिजल्ट 2011 और 2015 के बीच अलग-अलग तारीखों में घोषित किए गए थे. इससे उम्मीदवारों के बीच असमानता उत्पन्न हुई.
इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
शिक्षक भर्ती के खिलाफ दायर याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि 72,825 ट्रेनिंग शिक्षक भर्ती में 66,655 शिक्षक पहले ही अंतरिम आदेशों के तहत नियुक्त किए जा चुके हैं. अब इस मामले में हस्तक्षेप करना संभव नहीं है. अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि राज्य सरकार शेष रिक्तियों को भरने के लिए नए विज्ञापन जारी करने के लिए स्वतंत्र है.
ये भी पढ़ें: BPSC Headmaster Salary 2025: बीपीएससी से हेडमास्टर बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी, जानें क्या-क्या सुविधाएं होंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










