Facebook Live से मिलने बुलाने वाली PCS स्वाति, सोशल मीडिया पर एग्जाम टिप्स की मास्टर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Sep 2025 3:58 PM
Facebook Live करने वाली PCS Swati Gupta की फोटो (Source: Social Media)
PCS Swati Gupta Facebook Live: यूपी पीसीएस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन करते हैं. इनमें से कुछ को ही इसमें सफलता हासिल होती है. इसी में एक नाम स्वाति गुप्ता का भी शामिल है. PCS अधिकारी स्वाति गुप्ता Facebook Live पर छात्रों को एग्जाम टिप्स देती हैं.
PCS Swati Gupta Facebook Live: यूपी पीसीएस जैसी परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक करने वाली स्वाति गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में वो Facebook Live के माध्यम से लोगों को मिलने के लिए Invite करते नजर आई हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं. उन्होंने स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कराने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. आइए उनकी सफर पर एक नजर डालते हैं.
PCS स्वाति गुप्ता कौन हैं?
स्वाति गुप्ता 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं. इस समय वह पंचायती राज विभाग में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी की परीक्षा पास की थी. उनके काम में पंचायत का बजट देखना, खर्च पर नजर रखना और गांवों में हो रहे निर्माण व विकास कार्यों की निगरानी करना शामिल है.
नवोदय विद्यालय से स्कूलिंग
स्वाति ने स्कूलिंग जवाहर नवोदय विद्यालय से की. 12वीं उन्होंने साइंस स्ट्रीम से पास की. इसके बाद उन्होंने विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय से एमटेक की डिग्री हासिल की. एमटेक उन्होंने कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन सिस्टम सिक्योरिटी विषय में की.
स्वाति ने पीसीएस और यूपीएससी जैसी ह्यूमैनिटीज सिलेबस वाली परीक्षाओं की तैयारी की. शुरुआत में उन्हें यह काफी मुश्किल लगा, क्योंकि सिलेबस बड़ा और अलग था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली जाकर कोचिंग ली. उनकी मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्होंने यूपीएससी मेन्स पास किया, हालांकि इंटरव्यू में सफलता नहीं मिल पाई.
UP PCS के लिए टिप्स
UP PCS में सफलता
स्वाति गुप्ता ने 2017 और 2018 में दो बार उत्तर प्रदेश पीसीएस पास किया. इसके अलावा उन्होंने कई और परीक्षाएं भी पास की हैं. इनमें पीजीटी कंप्यूटर साइंस, आईबी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, राजस्थान लोक सेवा आयोग प्रशासनिक सेवा, मंडी इंस्पेक्टर और पीसीएस फॉरेस्ट ऑफिसर की परीक्षा शामिल हैं.
Facebook Live से चर्चा में
स्वाति गुप्ता ने फेसबुक लाइव किया. इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए उनसे मिलने की इच्छा रखने वालों मिलने का शर्त रख दिया. उनके इस लाइव पर बड़ी संख्या में यूजर्स जुड़े थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी मुझसे मिलने आएगा उनकी पोस्ट भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालूंगी.
यह भी पढ़ें: स्कूल में हो गए 3 विषय में फेल, शिक्षक ने कह दी ऐसी बात कि एक लगातार निकाली 7 परीक्षाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










