18 नंबर से चूका UPSC सिलेक्शन, 5वें प्रयास में समीक्षा ने हासिल की AIR 56

Updated at : 15 Mar 2026 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Samiksha Dwivedi AIR 56

Samiksha Dwivedi AIR 56 (Social Media)

Samiksha Dwivedi AIR 56: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश की रहने वाली समीक्षा द्विवेदी ने UPSC 2025 में AIR 56 हासिल किया है. यह उनका 5वां अटेम्प्ट है. बहुत बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी. समीक्षा ने IIT कानपुर से MBA की पढ़ाई की है.

विज्ञापन

Samiksha Dwivedi AIR 56: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम को भारत की सबसे हार्ड एग्जाम्स में से एक माना जाता है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स  इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो लंबे समय तक मेहनत और धैर्य बनाए रखते हैं. कई बार कैंडिडेट्स को असफलता का सामना भी करना पड़ता है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है समीक्षा द्विवेदी की.

उन्होंने कई मुश्किलों और असफल प्रयासों के बाद भी अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया. लगातार मेहनत और सही स्ट्रेटेजी से उन्होंने UPSC 2025 में AIR 56 हासिल किया है. उनकी यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं. आइए इनकी सफलता की जर्नी (Samiksha Dwivedi AIR 56) को करीब से जानते हैं. 

Samiksha Dwivedi AIR 56: कौन है समीक्षा द्विवेदी? 

समीक्षा द्विवेदी (Samiksha Dwivedi AIR 56) मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के डगडौआ गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में रीजनल ऑफिसर पोस्ट पर हैं. उनकी माता का नाम सुनीता द्विवेदी है. बचपन से ही समीक्षा पढ़ाई में अच्छी थीं. वे हमेशा सिविल सर्विस में जाने का सपना देखती थी. उनके परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई और लक्ष्य को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया. 

IIT कानपुर से की थी पढ़ाई? 

समीक्षा द्विवेदी (Samiksha Dwivedi AIR 56) ने अपनी स्कूलिंग इंदौर से पूरी की है. उन्होंने BTech SRM यूनिवर्सिटी, चेन्नई से की. इसके बाद समीक्षा ने लगभग दो साल तक सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम किया. फिर नौकरी छोड़कर IIT कानपुर से MBA किया. 

UPSC की तैयारी की शुरुआत 

समीक्षा द्विवेदी ने 2021 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की. स्टार्टिंग में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. उनके पहले प्रयास (2021) में प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हुआ. 2022 में उन्होंने प्रीलिम्स पास किया पर मेन्स एग्जाम में असफल रहीं. फिर तीसरे प्रयास में (2023) में इंटरव्यू तक पहुंची, लेकिन लास्ट सिलेक्शन से लगभग 18 मार्क्स से पीछे रह गई. लगातार तीन असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी. 

नौकरी के साथ की यूपीएससी की तैयारी 

बहुत बार असफल होने के बाद समीक्षा द्विवेदी ने अपनी स्ट्रेटेजी बदली. उन्होंने जॉब के साथ पढ़ाई करने का डिसीजन किया. इसी बीच उनका सिलेक्शन कैनरा बैंक में IBPS PO के पोस्ट में हो गया. वे जॉब के साथ पढ़ाई करती थी. उन्होंने टाइम का सही यूज करते हुए अपना प्रिपरेशन जारी रखा. अपने 5वें अटेम्प्ट में UPSC 2025 में AIR 56 हासिल की. 

यह भी पढ़ें: IIT BHU के गोल्ड मेडलिस्ट पुरु दुबे, UPSC में हासिल की AIR 86

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola