लॉ ग्रेजुएट, 8 Gold Medal, पढ़ाई से लेकर ग्राउंड तक, जानिए इस दमदार IAS की कहानी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jan 2026 4:13 PM
साक्षी साहनी (क्रेडिट-सोशल मीडिया)
IAS Success Story: आज हम एक ऐसे IAS अफसर की बात करेंगे जिन्होंने AC दफ्तर से निकलकर ग्राउंड पर काम किया है. वे अपने हिम्मत, मेहनत और सेंसिटिव नेचर के लिए जानी जाती हैं. हम बात कर रहे हैं आईएएस साक्षी साहनी की.
IAS Success Story: वर्ष 2014 बैच की आईएएस साक्षी साहनी की कहानी किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं. साक्षी अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर (DC) के पद पर पोस्टेड हैं. उनकी गिनती ऐसे अफसरों में होती है, जो केवल देश सेवा का सपना नहीं देखती हैं बल्कि आम लोगों के लिए हर मुश्किल वक्त में हाजिर रहती हैं. अपने इसी देश प्रेम और सोशल वर्क की भावना के कारण लॉ की डिग्री लेने के बाद भी सिविल सेवा में आने का फैसला किया.
Sakshi Sawhney: पिता IRS और बेटी बनीं IAS
साक्षी साहनी (Sakshi Sawhney IAS) पंजाब की रहने वाली हैं. उनके पिता IRS अधिकारी रहे हैं और उनकी मां स्कूल प्रिसिंपल. उन्होंने हैदराबाद की फेमस NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ से उन्होंने डिग्री हासिल की है. वे अपने बैच की टॉपर रही हैं. उन्होंने पूरे 8 गोल्ड मेडल हासिल किया है.
IAS Success Story: लॉ के करियर को छोड़कर बनीं अफसर
भले ही साक्षी पढ़ने में अच्छी थीं. लेकिन उन्हें लगा कि देश सेवा के लिए वकालत के क्षेत्र से ज्यादा बेहतर सिविल सेवा होगा. यही कारण है कि कि उन्होंने वकील बनने के बदले यूपीएससी को चुना. उन्हें देश सेवा करनी थी. साक्षी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में AIR 6वीं रैंक हासिल की थी.
बाढ़ में ग्राउंड पर उतरीं तो हुई देशभर में चर्चा
जब गांव-गांव में पानी घुस गया था. पंजाब के लोग परेशान थे तो साक्षी साहनी उनकी उम्मीद बनकर ग्राउंड पर उतरीं. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वे कभी रोते बिलखते महिलाओं को गले लगते नजर आ रही थीं तो कभी मदद करते दिखीं.
राहत सामग्री बांटना हो, डरे-सहमे लोगों को गले लगाकर ढाढ़स बंधाना हो या घुटनों तक पानी में रेनकोट पहनकर मदद करना, साक्षी हर हाल में लोगों के साथ खड़ी रहीं. वो शुरू से पढ़ाई में तेज थीं, लेकिन किताबों के साथ-साथ उनके दिल में समाज के लिए कुछ करने की गहरी भावना हमेशा से थी.
यह भी पढ़ें- DU गर्ल से IAF अफसर तक! अक्षिता धनखड़ की प्रेरणादायक कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










