न हार मानो, न रुकना सीखो, BPSC Topper का सक्सेस मंत्र, बिना किसी कोचिंग के ऐसे की तैयारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Oct 2025 6:48 AM
BPSC टॉपर उज्ज्वल कुमार (सोशल क्रेडिट- फ्रीपिक)
BPSC Topper Ujjwal Kumar Success Story: उज्ज्वल कुमार का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था. उन्होंने बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC CCE 69th Exam) में रैंक 1 हासिल किया है. खास बात ये है कि बिना किसी कोचिंग के उन्होंने BPSC परीक्षा की तैयारी की.
BPSC Topper Ujjwal Kumar Success Story: बिहार के युवा काफी मेहनती होती हैं. आज ऐसे ही एक मेहनती युवा उज्ज्वल कुमार की कहानी जानेंगे, जिन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग के 69वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC CCE 69th Exam) में पिछले साल सफलता हासिल की थी. सीतामढ़ी जिले के रहने वाले उज्ज्वल कुमार उपकार की कहानी बड़ी दिलचस्प है. उन्होंने जी तोड़ मेहनत करके BPSC CCE 69वीं परीक्षा में रैंक 1 के साथ सफलता हासिल की है.
BPSC Topper Ujjwal Kumar Success Story: दो बार दे चुके हैं यूपीएससी
उज्ज्वल कुमार का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था. वे एक आम परिवार से आते हैं. उज्ज्वल कुमार की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और उनके पिता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर BPSC परीक्षा क्रैक की है. यही नहीं वे UPSC परीक्षा भी दे रहे थे. उन्होंने दो बार साल 2021 और 2022 में UPSC CSE परीक्षा दी है. BPSC में चुने जाने से पहले वे वैशाली जिले के गोरौल में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी थे.
BPSC Topper: बीटेक की डिग्री
उज्ज्वल की कहानी इसलिए भी अलग है क्योंकि वे नौकरी के साथ BPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. फिर भी रोज 4-5 घंटे पढ़ते थे. फील्ड विजिट के दौरान भी कुछ न कुछ पढ़ते रहते थे. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने BTech किया है.
BPSC Topper Ujjawal Kumar: युवाओं को दिया सक्सेस मंत्र
उज्ज्वल ने अपने कई इंटरव्यू में बताया है कि वे लगातार मेहनत करते रहे और NCERT किताब पर फोकस किया. इसी के साथ वे पिछले साल का प्रश्न बनाते थे, जिससे उनका कॉन्फिडेंश बढ़ा. इसके अलावा सभी तैयारी करने वाले युवाओं को अखबार और प्रतियोगिता दर्पण पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मेहनत करते रहें और खुद पर भरोसा रखें.
यह भी पढ़ें- प्रेमचंद पर आया सवाल, बिहार की बेटी ने किया कमाल! BPSC में 6वीं रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










