बिहार को मिले 10 नए IAS, सीतामढ़ी के राज कृष्ण को होम कैडर, देखें लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Dec 2025 12:59 PM

विज्ञापन

Bihar New IAS: राज कृष्ण झा की फोटो (Image: Social Media)

Bihar New IAS: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. इस कड़ी में बिहार राज्य को 10 नए IAS ऑफिसर मिले हैं. यूपीएससी की तरफ से कैडर अलॉटमेंट की पूरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जारी हो गई है.

विज्ञापन

Bihar New IAS: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से साल 2024 सिविल सर्विस परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. यूपीएससी में IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. कुल 179 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हुई है. इसमें बिहार राज्य को 10 नए IAS मिल (Bihar New IAS List) गए हैं. इसमें सीतामढ़ी के रहने वाले राज कृष्ण झा होम कैडर मिला है.

यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था, जिसमें कुल 1009 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए थे. इसके बाद सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई थी. सर्विस अलॉटमेंट के बाद अब कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है.

Bihar New IAS: बिहार के 10 नए IAS

बिहार राज्य को 10 नए IAS अधिकारी मिल गए हैं. इसमें सबसे पहले नाम UPSC रैंक 8 लाने वाले राज कृष्ण झा का है. उन्हें होम कैडर मिला है. इसके बाद रैंक 49 लाने वाले सौरव सिन्हा का नाम है. झारखंड के रहने वाले सौरव को बिहार कैडर मिला है.

इस लिस्ट में UPSC Rank 67 लाने वाले एमपी के फरखंदा कुरैशी को भी बिहार कैडर मिला है. इसके बाद रैंक 69 लाने वाले कुमुद मिश्रा को होम कैडर मिला है. रैंक 75 केतन शुक्ला उत्तराखंड के रहने वाले हैं जो अब बिहार कैडर में सेलेक्ट हुए हैं. रैंक 76 कल्पना रावत मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं जो अब बिहार में यंग IAS को तौर पर काम करेंगी.

UPSC CSE IAS Cadre Allocation List 2024 Check Here

राजस्थान के रहने वाले नीलेश गोयल को बिहार कैडर मिल गया है. उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा रैंक 77 लाकर क्रैक की थी. वहीं, रैंक 141 लाने वाले प्रिंस राज का नाम भी भी बिहार कैडर लिस्ट में शामिल है. प्रिंस मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं. इसके अलावा रैंक 320 अमित मीणा और रैंक 989 दीपक कुमार को भी बिहार कैडर मिला है.

सीतामढ़ी के IAS राज कृष्ण का नाम

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के अथरी गांव के रहने वाले IAS राज कृष्ण झा को होम कैडर मिल गया है. राज कृष्ण ने यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा रैंक 8 से क्रैक की थी. उन्हें कुल 1031 मार्क्स प्राप्त हुए थे. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 831 और इंटरव्यू राउंड में 200 मार्क्स मिले थे.

यह भी पढ़ें: मुंगेर की बेटी 22 की उम्र में बनी IPS, उर्मी ने पहले प्रयास में UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन