यूपी के AI Data Analyst ने रचा इतिहास! दुनिया के टॉप 100 AI की लिस्ट में हुआ शामिल

Updated at : 25 Oct 2025 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
AI Data Analyst

अविनाश त्रिपाठी (फोटो क्रेडिट-लिंक्डइन)

AI Data Analyst Success Story: अविनाश उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं. वे एक एआई डाटा एनालिस्ट (AI Data Analyst) हैं. लंदन स्थित कोरिनियम ग्लोबल इंटेलिजेंस ने टॉप-100 ग्लोबल एआई एंड डेटा एनालिटिक्स लीडर्स की लिस्ट उनका नाम शामिल किया है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

AI Data Analyst Success Story: आज के समय में डाटा साइंटिस्ट और AI इंजीनियर्स की काफी डिमांड है. इन कोर्स में एक्सपर्ट बनकर युवा लाखों में कमाई कर रहे हैं. वहीं देश विदेश में अपना नाम कर रहे हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है, उत्तर प्रदेश के अविनाश त्रिपाठी (Avinash Tripathi) की. उन्होंने दुनिया के टॉप 100 AI Data एनालिस्ट की लिस्ट में शामिल होकर इतिहास रच दिया. आइए, जानते हैं इनकी कहानी. 

यूपी के लड़के ने रचा इतिहास 

अविनाश उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं. लंदन स्थित कोरिनियम ग्लोबल इंटेलिजेंस ने टॉप-100 ग्लोबल एआई एंड डेटा एनालिटिक्स लीडर्स की लिस्ट में अविनाश का नाम शामिल किया है. ये लिस्ट बीते अक्टूबर 2025 को जारी की गई है. अविनाश की टीम को अमेरिका के बोस्टन में बुधवार को डेटा टीम ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया.

एआई एक्सपर्ट की लिस्ट में शामिल 

ग्लोबल एआई एंड डेटा एनालिटिक्स लीडर्स की लिस्ट में विश्व स्तर के उन एक्सपर्ट का नाम शामिल किया जाता है जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा एनालिटिक्स, प्रेडिक्टिव इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं. 

क्या करते हैं अविनाश?

अविनाश अभी यूनिवर्सिटी ऑफ फीनिक्स में वाइस प्रेसीडेंट (एनालिटिक्स) की पोस्ट पर हैं. यहां उनकी लीडरशिप में एआई-ड्रिवन एनालिटिक्स टीम काम करती है. पिछले कुछ सालों से यूनिवर्सिटी की ये टीम डेटा-आधारित पर्सनलाइजेशन मॉडल्स और डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म तैयार करने में लगी हुई है. इन प्लेटफॉर्म की मदद से स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को फायदा मिलता है. 

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई? 

अविनाश की स्कूली शिक्षा यूपी के गोरखपुर से हुई. उन्होंने सेंट जोसेफ स्कूल से पांचवीं और लिटिल फ्लावर धर्मपुर से इंटर तक की पढ़ाई की है. उन्होंने डेटा साइंस (Data Science) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई अमेरिका के सदर्न इलिनोइस विश्वविद्यालय से की. अविनाश के लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, वे अमेरिका और विश्व स्तर पर टॉप एआई एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- इंजीनियर ने शेयर किया अपने ऑफिस का Video, सोशल मीडिया Users ने कहा 5 स्टार होटल है क्या

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola