Success Story: देश को मिली दो खूबसूरत UPSC Topper, शक्ति को रैंक 1, हर्षिता AIR 2
Success Story of UPSC Topper 2025
Success Story of UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट (UPSC Toppers List) भी जारी हो गई है. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में दो लड़कियों टॉप रैंक प्राप्त हुआ है.
Success Story of UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को रैंक वन प्राप्त हुआ है. वहीं हरियाणा की रहने वाली हर्षिता गोयल को यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 2 प्राप्त हुआ है.
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून 2024 को हुआ था. प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी हुआ. अब फाइनल रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में यूपीएससी टॉपर्स के बारे में आइए करीब से जानते हैं.
Success Story of UPSC Topper Shakti Dubey: शक्ति दुबे को रैंक 1
यूपीएससी सिविल सर्विस में इस साल शक्ति दुबे को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. शक्ति दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग प्रयागराज से ही हुई है. उनकी पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हुई है. शक्ति बताती है कि उनका ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुआ है.
ग्रेजुएशन के बाद शक्ति दुबे बनारस आ गईं. साल 2018 में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं. उन्हें सिविल सर्विस में रैंक 1 प्राप्त हुआ है.
ये भी पढ़ें: UPSC Topper 2025: यूपीएससी में प्रयागराज की शक्ति दुबे को Rank 1, BHU से की पढ़ाई
Success Story of Harshita Goyal: हर्षिता गोयल की कहानी
UPSC में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. इसमें हर्षिता गोयल को रैंक 2 प्राप्त हुआ है. हर्षिता गोयल के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस बार के UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2024 में रैंक 2 हासिल कर टॉप किया. है.
हर्षिता गोयल मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. इसके बाद गुजरात के वडोदरा में पली-बढ़ी हैं. शुरू से पढ़ाई में अव्वल हर्षिता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी में अपने करियर की शुरुआत की. वो एक सीए हैं इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी की.
ये भी पढ़ें: हरियाणा की छोरी ने गाड़ा यूपीएससी में झंडा, हर्षिता को रैंक 2, रह चुकी हैं CA
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










