ePaper

Success Story: मेहनत से बदली तकदीर, बगैर कोचिंग UPSC क्लियर कर IAS बनी किसान की बेटी

Updated at : 10 Jun 2025 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC Success Story of Preeti AC

UPSC Success Story of Preeti AC (PC-Social Media)

किसी कोचिंग या खास सुविधा के बिना भी UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है और ये साबित किया है एक किसान की बेटी ने. प्रीति ने अपने जुनून और मेहनत से IAS बनने का सपना पूरा किया. ये कहानी युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. आइए जानते हैं प्रीति की Success Story के बारे में.

विज्ञापन

UPSC Success Story of Preeti AC: UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. लेकिन अगर मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता. कर्नाटक के एक छोटे से गांव से आने वाली प्रीति एसी (Preeti AC) ने यह साबित कर दिया है. उनके पिता कभी स्कूल नहीं गए, लेकिन बेटी को अफसर बना दिया. प्रीति ने बगैर कोचिंग के ही सफलता हासिल कर अपने सपनों को पूरा किया. उनकी कहानी सभी के लिए प्रेरणा है. आइए जानते हैं प्रीति और उनकी सफलता (UPSC Success Story of Preeti AC) के बारे में विस्तार से.

पिता ने खेतों से उठाई उम्मीद (Success Story in Hindi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति एसी कर्नाटक के मैसूरु जिले के मायिगौडनहल्ली गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता चन्नबसप्पा एक पार्ट टाइम कुक हैं और खेतों में काम करते हैं. पढ़ाई का उन्हें कोई अनुभव नहीं था लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. खेतों में पानी देते वक्त जब उन्हें UPSC रिजल्ट की खबर मिली, तो उनकी आंखें खुशी से भर आईं.

BHU से पढ़ाई पूरी की (UPSC Success Story of Preeti AC)

प्रीति की शुरुआती पढ़ाई कन्नड़ मीडियम स्कूल से हुई. फिर उन्होंने केआर नगर पीयू कॉलेज से आगे की पढ़ाई की. इसके बाद मंडया के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से बीएससी (एग्रीकल्चर) किया. फिर वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) गईं और यहां से एमएससी पूरा किया. इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की.

तीसरे प्रयास में हासिल की 263वीं रैंक (UPSC Success Story of Preeti AC)

प्रीति ने बगैर कोचिंग ही तैयारी शुरू की थी. हालांकि पहले दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC CSE 2024 में 263वीं रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया. आज वह कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Success Story: DU के टाॅप काॅलेज से पढ़ाई कर UPSC में गाड़ा झंडा, IAS की जगह IPS बनने की पकड़ी राह

यह भी पढ़ें- Success Story: पिता IPS, पति IAS और खुद इंजीनियरिंग के बाद क्लियर किया UPSC, बगैर कोचिंग रचा इतिहास

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola