ePaper

Success Story: UPSC के लिए छोड़ा 30 लाख का पैकेज, सफलता की कहानी जानकर चौंक जायेंगे आप

Updated at : 30 Jan 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Success Story IAS Abhinav Siwach

Success Story IAS Abhinav Siwach

Success Story: जानें आईएएस अभिनव सिचाव की सफलता की कहानी जिनके सर पर यूपीएससी करने का ऐसा जुनून था कि उन्होंने इसके आगे 30 लाख के पैकेज वाली नौकरी को ठुकरा दिया था.

विज्ञापन

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है. इस कठिन परीक्षा को पास करने वालों में एक नाम अभिनव सिवाच का भी है. हरियाणा के अभिनव सिवाच ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की. यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए भी आसान नहीं था उन्होंने सालाना 30 लाख रुपये का नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया और अपनी मेहनत से UPSC परीक्षा को पास किया, रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करके. इनकी सफलता की कहानी से आपको भी प्रेरणा मिलेगी.

पिता से मिली थी सरकारी नौकरी की प्रेरणा

अभिनव सिवाच हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले हैं और वे बचपन से ही अपनी बेहतरीन योग्यता के लिए मशहूर हैं. उन्होंने पहले दिल्ली सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और अब दक्षिण दिल्ली के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में काम कर रहे हैं. इस पद से पहले, उन्होंने फतेहाबाद जिले के टोहाना में नायब तहसीलदार के तौर पर भी अपनी सेवा दी थी. उनके पिता, सतबीर सिवाच, सेलटेक्स विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं और उनका परिवार हिसार में रहता है. अभिनव ने सिविल सेवा में शामिल होने के लिए 30 लाख रुपये के पैकेज वाली शानदार नौकरी को छोड़ दिया था.

सोशल मीडिया से हमेशा रहे दूर

मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनव ने बताया कि उन्होनें आईआईएम कोलकाता से ग्रेजुएशन किया है और उन्हें 30 लाख रुपये सालाना का जॉब ऑफर मिला था. लेकिन उन्हें हमेशा से यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करने का जुनून था और इसलिए उन्होंने यह मौका ठुकरा दिया. एसडीएम के रूप में काम करते हुए, उन्होंने रात-रात भर जागकर 7 से 8 घंटे की पढ़ाई की और आखिरकार यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली. उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई, क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि यह भटकाव और डिस्टर्बेंस का कारण बन सकता है.

IPS से की शादी

अकादमिक सफलता के साथ-साथ, आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच की चर्चा उस समय भी खूब हुई जब उन्होंने आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी के साथ एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में इस जोड़े की एक इमोशनल तस्वीर थी, जिसके साथ कैप्शन था – “थोड़ा है, थोड़े की जरूरत है, जिंदगी फिर भी यहां खूबसूरत है. एक बार में एक सपना. तुम मुझे पूरा करते हो.” आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच और आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी की प्रेम कहानी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं.

ऐसी और प्रेरणादायी कहानियों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

Also Read: Success Story: बिहार की इस बेटी ने गांव वालों का तोड़ा घमंड, पढ़ने से रोका तो UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola