SSC Exam Canceled: क्या एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी की रची गई थी साजिश? TCS पर लग रहा आरोप, हो रही है जांच
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Jul 2025 10:10 PM
SSC Exam Canceled
SSC Exam Canceled: एसएससी परीक्षाओं में हालिया अव्यवस्थाओं को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. पवन गंगा परीक्षा केंद्र के प्रभारी ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा है कि इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के पीछे पूर्व वेन्डर कंपनी TCS की भूमिका हो सकती है. हालांकि टीसीएस ने इस आरोपों को निराधार बताते हुए इसे खारिज किया है.
SSC Exam Canceled: बीते दिनों पूरे देश में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं के रद्द किए जाने या देर से शुरू पर बवाल मचा है. परीक्षा में व्यवधान और रद्दीकरण पर कॉर्पोरेट हस्तक्षेप के आरोप लग रहे हैं. इस बीच दावा किया जा रहा है कि यह आकस्मिक नहीं बल्कि जानबूझकर परीक्षा देर से शुरू की गई या इसे रद्द कर दिया गया. पूरे प्रकरण पर पवन गंगा परीक्षा केंद्र के प्रभारी ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए गड़बड़ियों के लिए पूर्व वेंडर कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) पर उंगली उठाई है. हालांकि टीसीएस ने एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी वाले आरोप को झूठा और निराधार बताते हुए इसे खारिज कर दिया है.
क्या है मामला?
देशभर में SSC परीक्षाएं या तो रद्द कर दी गई या कई घंटे देरी से शुरू हुईं. कई परीक्षा केंद्र समय पर नहीं खुले, कहीं स्टाफ नदारद रहे, और छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों ने नाराजगी भी जाहिर की, वहीं विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा. शिकायत में कहा गया है कि गड़बड़ी का असली मकसद बड़े पैमाने पर व्यवधान उत्पन्न करना और सरकार की और से शुरू किए गए विकेन्द्रीकृत परीक्षा मॉडल को कमजोर करना था.
पवन गंगा सेंटर के प्रभारी ने की शिकायत
घटना पर पवन गंगा सेंटर के प्रभारी ने अपने लेटरहेड पर एक औपचारिक शिकायत दर्ज की है. उन्होंने आरोप लगाया कि “TCS से जुड़े लोगों ने उन्हें परीक्षा में बाधा डालने का दबाव डाला.” कथित रूप से उन्हें धमकी दी गई “अगर तुम सहयोग नहीं करोगे, तो सेंटर किसी और से चलवाएंगे.” पवन गंगा सेंटर के प्रभारी के अनुसार “TCS ने कुछ परीक्षा केंद्रों के स्टाफ को रिश्वत देकर केंद्र बंद रखने, अव्यवस्था फैलाने और छात्रों को समय पर प्रवेश न देने के निर्देश दिए.”
क्यों TCS पर उठ रहे सवाल ?
सरकार की तरफ से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाए जाने के कदम से TCS की एकाधिकार स्थिति खतरे में पड़ गई है. माना जा रहा है कि इसी कारण से कंपनी ने यह अस्थिरता फैलाने का प्रयास किया, ताकि नई व्यवस्था पर सवाल खड़े हों और पुरानी प्रणाली वापस आ जाए.
सरकार की सख्ती
केंद्र सरकार ने अब SSC परीक्षाओं को प्रत्यक्ष नियंत्रण में ले लिया है. सभी आगामी परीक्षाओं की तैयारियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी. यदि जांच में TCS दोषी पाया गया, तो कानूनी और अनुबंधीय कार्रवाई तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










