रात का अंधेरा, ठंड, लेकिन नहीं रुके बेटियों के कदम, शिक्षक के लिए 65 KM पैदल चलीं

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Sep 2025 1:07 PM

विज्ञापन

स्कूल छात्राओं ने किया पैदल मार्च (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Arunachal Pradesh School Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के पक्के केस्सांग जिले के न्यांग्नो गांव के कन्या विद्यालय Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya (KGBV) का बताया जा रहा है. शिक्षकों की कमी को लेकर यहां की छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया.

विज्ञापन

Arunachal Pradesh School Viral News: अरुणाचल प्रदेश के पक्के केस्सांग (Pakke Kessang) जिले के न्यांग्नो गांव की कन्या छात्राओं ने अपने स्कूल की खामियों और शिक्षिकों की कमी को लेकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी अब चारों तरफ चर्चा हो रही है. शिक्षकों की कमी को लेकर ये छात्राएं 65 किलोमीटर (Girl Student 65KM Foot March) तक पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचीं. छात्रों की ये पैदल मार्च अब सभी का ध्यान खींच रही है. 

Girl Protest March: छात्राओं के प्रोटेस्ट की हो रही चर्चा 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के पक्के केस्सांग जिले के न्यांग्नो गांव के कन्या विद्यालय Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya (KGBV) का बताया जा रहा है. यहां कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर प्रोटेस्ट मार्च (Girl Protest March) किया. हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. 

School Viral News: 90 छात्राओं ने किया पैदल मार्च 

छात्राओं ने ऐसा कदम उठाया, जो आत्म-सम्मान और शिक्षा के अधिकार की मिसाल बन गया. KGBV स्कूल में भूगोल और राजनीतिक विज्ञान की शिक्षक नहीं थे. ऐसे में करीब 90 छात्राओं ने 65 किलोमीटर की यात्रा की. इन छात्राओं में मुख्य रूप से 11वीं-12वीं कक्षा थीं. वीडियो के अनुसार, छात्राएं पोस्टर लेकर मार्च कर रही थीं. साथ ही नारे लगाती चल रही थीं कि “एक स्कूल बिना शिक्षक के सिर्फ एक इमारत है. 65 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने में इन छात्राओं को रात हो गई. लेकिन इन्होंने चलना बंद नहीं किया. उनका रास्ता कड़कड़ाती ठंड, अंधेरी रात और थकावट से भरा था.जब सुबह की पहली किरण उगी, वे Lemmi जिला मुख्यालय पहुंचीं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया. 

Disclaimer: इस खबर को सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो के आधार पर बनाया गया है. प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें- मजदूर की बेटी करेगी CISF की नौकरी, 21 वर्ष की खुशी ने हासिल की सफलता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola