मजदूर की बेटी करेगी CISF की नौकरी, 21 वर्ष की खुशी ने हासिल की सफलता

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Sep 2025 1:08 PM

विज्ञापन

खुशी सीएसआईएफ हेड कांस्टेबल में भर्ती

Khushi CISF Head Constable Success Story: चंडीगढ़ की रहने वाली खुशी ने CISF परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनके पिता मजदूर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता और कोच की बड़ूी भूमिका रही है. खुशी स्कूल के दिनों से ही कई सारे खेल प्रतियोगिता में भाग लेती थीं और जीतती थीं. आइए जानते हैं उनकी कहानी.

विज्ञापन

Khushi CISF Head Constable Success Story: कोई भी राज्य हो हर जगह की बेटियां विभिन्न क्षेत्र में तमाम ऊंचाइयां हासिल करके अपने माता पिता के साथ साथ पूरे समाज को गौरवान्वित कर रही हैं. चंडीगढ़ की खुशी ने भी कुछ ऐसी ही उपलब्धि हासिल की कि उनकी चर्चा मीडिया तक हो गई. 21 वर्षीय खुशी ने अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. वे हेड कांस्टेबल के पद पर चुनी गई हैं.

परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर  

ये आपके हमारे लिए आम बात हो सकती है. लेकिन तंग गलियों और ऐसे जगह से आने वाली खुशी, जहां अवसर की कमी है, बड़ी उपलब्धि है. यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे मोहल्ले के लिए गर्व का क्षण है. CISF की नौकरी के लिए खुशी ने कई चरण की परीक्षा पास की, जिनमें फिजिकल टेस्ट, ट्रायल आदि शामिल हैं. खुशी के पिता मजदूरी करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं. 

शुरू से खेल कूद में थी रूचि 

खुशी के लिए ये यात्रा आसान नहीं थी. उनकी जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया जब वह नौवीं कक्षा में थीं और उनके स्कूल में ‘स्वयं सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम’ की टीम आई. खुशी ने विभिन्न मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो स्कूल के दिनों में पढ़ने में कुछ खास अच्छी नहीं थी. ऐसे में वो स्पोर्ट्स में जरूर भाग लेती थीं. उन्हें पता था कि अगर आगे बढ़ना है तो पढ़ाई के साथ खेलकूद भी एक रास्ता भी हो सकता है. खुशी ने DAV कॉलेज, सेक्टर-10 से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. 

माता पिता और कोच के कारण मिली सफलता 

खुशी अपनी सफलता का क्रेडिट अपने माता पिता और अपने ट्रेनर/कोच को देती हैं. उन्होंने कहा कि वो सुबह साइकल प्रैक्टिस पर जाती थीं और कई बार देर रात को घर आती थीं. लेकिन उनके माता-पिता उन्हें किसी बात के लिए रोकते टोकते नहीं थे. 

राष्ट्रीय खेल में जीत चुकी हैं मेडल 

खुशी ने ‘खेलो इंडिया’ और राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीते हैं. इसके अलावा भी वे कई सारी प्रतियोगिता में भाग लेती थीं और जीतती थीं. खुशी बहुत कमजोर थीं और साथ ही अच्छा डाइट नहीं ले पाती थीं. ऐसे में उनके कोच उन्हें ऐसी प्रतियोगिता के लिए खेलने ले जाते थे, जिसमें जीतने के बाद घी आदि मिलता था.

पिता के सपने को जी रही हैं खुशी 

खुशी के पिता ने बेटी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात काम किया. वे मजदूरी करते हैं. वे कभी रेस्टलर बनना चाहते थे. लेकिन बेटी के लिए उन्होंने अपने सपने को त्याग दिया. खुशी अपने माता पिता को एक घर बनाकर देना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola