WBJEE Results 2025 OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (CG Vyapam Answer Key 2025)
WBJEE Results 2025 OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
WBJEE Results 2025 OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने लंबे इंतजार के बाद WBJEE 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को राज्य के टॉप इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपनी मेरिट रैंक के आधार पर काउंसलिंग और कॉलेज चुन सकेंगे. यहां WBJEE Results 2025 OUT होने के बाद का प्रोसेस जानें और अपने एडमिशन के लिए तैयारी करें.
WBJEE Results 2025 OUT: कब और कहां देखें?
WBJEEB ने शुक्रवार को परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर घोषित किया है. छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में उम्मीदवार का स्कोर, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस स्पष्ट रूप से लिखा होगा.
इसे भी पढ़ें- MCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड-1 सीट Resignation प्रोसेस शुरू, Admission के लिए करना होगा ये काम
WBJEE Results 2025 OUT: काउंसलिंग प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा. इसमें सीट अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी और कॉलेज प्रेफरेंस के आधार पर किया जाएगा. काउंसलिंग के दौरान छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होगी.
WBJEE रिजल्ट से क्या मिलता है?
रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को राज्य के काॅलेजों में एडमिशन लेना होगा. छात्र अपने रुचि के अनुसार कोर्स सेलेक्ट कर एडमिशन के लिए आगे का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं. आपके पास ये विकल्प हो सकते हैं-
- राज्य के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन
- बी.टेक, बी.फार्मा और आर्किटेक्चर जैसे कोर्स चुनने का मौका
- भविष्य में बेहतर करियर बनाने की दिशा.
WBJEE Results 2025 OUT: छात्रों के लिए अगला कदम
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
- काउंसलिंग शेड्यूल चेक करें
- जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
- अपनी रैंक और कॉलेज लिस्ट का ध्यानपूर्वक चयन करें.
इसे भी पढ़ें- टॉप 10 PG मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? NEET PG 2025 के बाद MD-MS लिए ये हैं Best ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




