WB Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 86.83 हुए पास

पश्चिम बंगाल रिजल्ट 10वीं (AI जेनरेटेड तस्वीर)
WB Board 10th Result 2026: WBBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 86.83 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
WB Board 10th Result 2026 Out: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 9 लाख स्टूडेंट्स, जिन्होंने परीक्षा दी थी, उन्हें बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार था. 10वीं का रिजल्ट देखने के पश्चिम बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं.
10:15 बजे से सभी छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे. 10वीं माध्यमिक रिजल्ट (WB Madhyamik Result 2026 ) के अनुसार, इस बार 86.83 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया है.
WB Board 10th Result Toppers: 10वीं बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट
- रैंक 1. अभिरूप भद्रा: 99.71%
- रैंक 2. प्रियतोष मुखर्जी: 99.43%
- रैंक3. सौर्य जाना, अंकन कुमार जाना, मैनाक मंडल: 99.29%
- रैंक 4. अरिजीत कर: 99.14%
| रैंक | नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | अभिरूप भद्रा | 99.71% |
| 2 | प्रियतोष मुखर्जी | 99.43% |
| 3 | सौर्य जाना | 99.29% |
| 3 | अंकन कुमार जाना | 99.29% |
| 3 | मैनाक मंडल | 99.29% |
किन-किन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट?
- wbresults.nic.in
- wbbse.wb.gov.in
कैसे चेक करें WB बोर्ड 10वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं.
- WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
कब आएगी ओरिजिनल मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के भीतर छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी संबंधित स्कूलों से मार्कशीट के लिए संपर्क करें. ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई के लिए बहुत जरूरी है.
कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी.इस वर्ष 2,682 केंद्रों पर लगभग 9.71 लाख उम्मीदवारों ने 10वीं वेस्ट बंगाल परीक्षा दी थी. इनमें से 5,44,606 छात्राएं, 4,26,733 छात्र और एक ट्रांसजेंडर कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन किया था.
खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें- DigiLocker पर मिलेगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










