UPSSSC PET Result 2025: यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Dec 2025 8:38 AM
UPSSSC PET रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन सितंबर भी कराई गई PET 2025 परीक्षा का रिजल्ट जल्द (Result Soon) ही जारी कर सकता है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं.
UPSSSC PET Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2025 का रिजल्ट अनाउंस कर सकता है. परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कहां और कैसे देख सकते हैं.
UPSSSC PET Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए आंसर की नवंबर महीने में जारी किया गया था. 19 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी. PET स्कोर तीन साल के लिए वैलिड होता है, जिससे सफल कैंडिडेट्स कई पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
UPSSSC PET Result Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov पर जाएं.
- यहां होमपेज पर “UPSSSC PET Result 2025 / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें.
- नया लॉगिन पेज खुलेगा.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, और यदि जरूरी हो, जेंडर व कैप्चा डालें.
- सबमिट करेंऔर अपना रिजल्ट देखें.
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
क्या है आगे की प्रक्रिया
पीईटी पास करने वाले कैंडिडेट्स ग्रुप बी और ग्रुप सी की भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इनमें लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, तकनीकी सहायकों की भर्तियां, अन्य विभागीय पद शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










