UPSSSC PET Result: रिजल्ट upsssc.gov.in पर होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Nov 2025 9:53 AM
UPSSSC पेट रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
UPSSSC PET Result Update in Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) की ओर से जल्द ही PET परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. अगर आपने भी परीक्षा दी है तो ये आपके लिए काम की खबर है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC PET Result Update in Hindi: अगर आपने भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) की PET परीक्षा दी थी और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि रिजल्ट आने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी.
UPSSSC PET Answer Key 2025: 9 सितंबर को जारी हुई थी आंसर की
UPSSSC PET परीक्षा के लिए आंसर (UPSSSC PET Answer Key 2025) की 9 सितंबर को जारी की गई थी. वहीं अब कैंडिडेट्स को फाइनल आंसर की और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद है कि 20 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोग की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, अभी इसके लिए कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं सामने आया है.
UPSSSC PET Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?
UPSSSC PET उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी (Group C) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 सितंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी. UPSSSC PET स्कोरकोर्ड अगले तीन सालों तक वैलिड रहेगा.
पेट परीक्षा से क्या है फायदा?
UPSSSC की पेट परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को UPSSSC की विभिन्न ग्रुप सी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा. UPSSSC PET स्कोर के आधार पर हर भर्ती के लिए कटऑफ निर्धारित किया जाएगा.
UPSSSC PET 2025 Result Steps to Check: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर UPSSSC PET 2025 रिजल्ट का लिंक दिखेगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें और अब एक नया पेज खुलेगा.
- यहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स और रोल नंबर आदि डालें और सबमिट करें.
- अब रिजल्ट की पीडीएफ खुलेगी.
- यहां अपना रोल नंबर चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UPSSSC PET Result: रिजल्ट में होगी ये जानकारी
- कैंडिडेट्स का नाम
- रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभिभावक का नाम
- वर्ग/कैटेगरी
- मार्क्स या स्कोर
- योग्यता स्थिति जैसे कि फेल, पास या शॉर्टलिस्टेड
- आगे के प्रोसेस के लिए निर्देश
यह भी पढ़ें- IBPS RRB PO का एडमिट कार्ड जारी, ibps.in पर करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










