UPSC इंटरव्यू के लिए कितने मार्क्स जरूरी हैं? रिजल्ट आने से पहले जान लें पूरा गणित

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :05 Mar 2026 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result: यूपीएससी परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर

UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स के आधार पर होता है. इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है.

विज्ञापन

UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद इसे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 27 फरवरी तक आयोजित किए गए थे.

मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स के आधार पर होता है. प्रीलिम्स के मार्क्स केवल क्वालिफाइ करने के लिए जरूरी हैं. रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. साथ ही रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

इंटरव्यू में कितने मार्क्स पर होगी भर्ती?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सेलेक्शन तीन फेज की परीक्षा के आधार पर होता है, प्रीलिम्स, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू. प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग परीक्षा है. लिखित परीक्षा 1750 मार्क्स का होता है और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है. यूपीएससी के पर्सनालिटी टेस्ट के लिए फुल मार्क्स 275 है. चयन के लिए कोई न्यूनतम योग्यता अंक नहीं हैं. हालांकि, अंतिम चयन के लिए आमतौर पर 150 से 180+ अंक (लगभग 55% से 65%+) एक अच्छा स्कोर माना जाता है. UPSC मेन्स एग्जाम के लिए क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट की संख्या से सिर्फ 3 गुना ज्यादा अभ्यर्थी ही यूपीएससी सीएसई पर्सनैलिटी टेस्ट देने के लिए एलिजिबल होते हैं.

परीक्षा चरणकुल अंकक्वालिफाइंग मार्क्सविवरण
प्रीलिम्स (Prelims)GS-1: 200, CSAT: 200GS-1 के आधार पर कटऑफ तय, CSAT में कम से कम 33%यह स्क्रीनिंग टेस्ट है, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते
मेन्स (लिखित परीक्षा)1750 अंककोई तय क्वालिफाइंग मार्क्स नहीं, कटऑफ के आधार पर चयन9 पेपर होते हैं, जिनमें 7 पेपर के अंक मेरिट में जुड़ते हैं
इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट)275 अंककोई तय क्वालिफाइंग मार्क्स नहींमेन्स + इंटरव्यू (कुल 2025 अंक) के आधार पर फाइनल मेरिट बनती है

IAS, IPS समेत इन सेवाओं के लिए होता है सेलेक्शन

यूपीएससी सीएसई परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS समेत IRS पोस्ट पर भर्ती की जाती है. साल में एक बार नेशनल लेवल पर यह परीक्षा आयोजित की जाती है. परीक्षा तीन फेज में होती है, प्रीलिम्स, लिखित और इंटरव्यू.

यूपीएससी सीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें.
  • पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम खोजें.
  • फिर इसे सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- बेटे से दूर रहकर की तैयारी, दूसरे प्रयास में हासिल की UPSC रैंक 2

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola