बेटे से दूर रहकर की तैयारी, दूसरे प्रयास में हासिल की UPSC रैंक 2
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Mar 2026 7:30 AM
IAS Success Story: अनु कुमारी (PC-इंस्टाग्राम)
IAS Success Story: केरल के तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर अनु कुमारी हमेशा अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनका IAS बनने का सफर भी काफी प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने कुछ ही महीने के बच्चे को खुद से दूर रहकर UPSC की तैयारी शुरू की थी.
IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा देश और दुनिया की कठिन परीक्षा में से एक है. जितनी टफ परीक्षा है, उतनी ही टफ है इसकी तैयारी. तैयारी और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती है, जब एक मां अपने कुछ ही महीने के बच्चे से दूर रहकर तैयारी करती हो. हम बात कर रहे हैं अनु कुमारी (IAS Anu Kumari) की जिन्होंने वर्ष 2017 में यूपीएससी रैंक 2 लाकर सभी को चौंक दिया. हालांकि, पहली बार में उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी फिर IMT नागपुर से की पढ़ाई
अनु कुमार हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं. स्कूल पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है. फिजिक्स से BSc किया है. इसके बाद उन्होंने IMT नागपुर से MBA किया. MBA पूरा करने के बाद अनु कुमारी को बड़ी IT कंपनी में नौकरी मिल गई. लेकिन वे अपनी नौकरी से खुश नहीं थीं. यही कारण है कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का सोचा. उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी बताया था कि वे नौकरी तो कर रही थीं लेकिन अंदर से संतुष्ट नहीं थीं.
दो साल बेटे से रहीं दूर
साल 2012 में उनकी शादी हुई और वे गुरुग्राम में रहने लगीं. कुछ समय बाद वे मां बनीं, लेकिन सिविल सेवा में जाने का सपना अभी भी उनके मन में था. ऐसे में उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर अपने बेटे को अपने से दूर मां के पास भेज दिया और फिर UPSC की तैयारी शुरू की. एक मां के रूप में ये उनकी लाइफ का सबसे कठिन फैसला था.

दूसरे प्रयास में मिली सफलता
पहले प्रयास में वे यूपीएससी परीक्षा केवल एक अंक से चूक गईं. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी. कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर दूसरे प्रयास में साल 2017 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर इतिहास रच दिया.
वर्तमान में कहां कार्यरत हैं?
आज अनु कुमारी केरल के तिरुवनंतपुरम में जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. अनु कुमारी की उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो शादी के बाद अपने सपने को भूल जाती हैं.

काम के लिए जीत चुकी हैं अवार्ड
अनु कुमारी उन चुनिंदा IAS में से हैं, जो ग्राउंड पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने केरल में अपनी पोस्टिंग के दौरान यहां की ट्राइबल कम्युनिटी, कल्चर और ट्रेडिशन को सपोर्ट किया है. हाल ही में अनु कुमारी को Best District Election Officer Award से नवाजा गया है.
यह भी पढ़ें- इस IRS अफसर ने बदल दी पीरियड्स की सोच, 15000 लड़कियों तक पहुंचाए री-यूजेबल पैड्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










