UP Board Scrutiny Result 2024 रिलीज, यहां से करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Jul 2024 10:21 AM
UP Board Scrutiny Result 2024 Out
UP Board Scrutiny Result 2024 Out: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए जारी कर दिए गए हैं.
UP Board Scrutiny Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in से देखे जा सकते हैं. प्रयागराज, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्क्रूटनी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था. उस समय यूपी बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगे थे, जिनके बारे में माना जा रहा था कि उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले हैं. प्रयागराज क्षेत्र में स्क्रूटनी के लिए 12,206 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3,891 छात्रों के अंक संशोधित किए गए हैं.
UP Board Scrutiny Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं
होमपेज पर, क्षेत्रवार यूपी बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट पर क्लिक करें
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिनके अंक बदले गए हैं
अब, वेबसाइट पर लॉग इन करें और अपनी संशोधित यूपी बोर्ड स्क्रूटनी मार्कशीट डाउनलोड करें.
UP Board Scrutiny Result 2024: कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल भी जारी
इस बीच, UPMSP ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है और 20 जुलाई को इसका आयोजन किया जाएगा. इसके अनुसार, कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षाएँ दोपहर के सत्र में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










