UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by :Ravi Mallick
Published at :23 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board 10th Toppers List

UP Board टॉपर कशिश वर्मा

UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 587 अंक हासिल कर टॉप रैंक पर जगह बनाई है.

विज्ञापन

UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन भी बहुत मजबूत रहा है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का पास प्रतिशत (UP Board Pass Percentage) लड़कों से ज्यादा है. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76 फीसदी रहा है. आइए टॉपर्स लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

UP Board 10th Toppers List: टॉपर्स लिस्ट जारी

कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 587 अंक हासिल कर टॉप रैंक पर जगह बनाई है. द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी से इस बार कई छात्रों ने टॉप लिस्ट में जगह बनाई है. अंशिका वर्मा, अदिति और परि वर्मा जैसे छात्रों ने शानदार अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है.

रैंकछात्र/छात्रा का नामस्कूल का नामअंकप्रतिशत
1कशिश वर्माबाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर587/60097.83%
1अंशिका वर्माद मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी587/60097.83%
2अदितिद मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी585/60097.50%
3अर्पिताबाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर584/60097.33%
3ऋषभ साहूलॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, झाँसी584/60097.33%
3परि वर्माद मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी584/60097.33%
4आदिल खानएस.वी. इंटर कॉलेज, सीतापुर583/60097.17%
4अंशिका यादवएस.के. इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद583/60097.17%
4सत्यम यादवमाँ भगवती आई.सी., प्रतापगढ़583/60097.17%
4अविका शर्मासेंट एंथोनी सी.जी. इंटर कॉलेज, प्रयागराज583/60097.17%
4श्रेयाचित ब ए बी आई.सी., अंबेडकर नगर583/60097.17%
4प्रतीक्षा पांडेयएस देवी आई.सी., मऊ583/60097.17%
5आयुषीयमुना खादर आई.सी., सहारनपुर582/60097.00%
5दिव्या वर्माएम.एस.डी. स्मारक आई.सी., सीतापुर582/60097.00%
5प्राख्या भदौरियासी.एच.एस. सिंह आई.सी., इटावा582/60097.00%
5अभिषेक तिवारीइंटर कॉलेज, फतेहपुर582/60097.00%
5प्रेम प्रजापतिसरस्वती वी.एम. आई.सी., अंबेडकर नगर582/60097.00%
5रुचि दुबेहरि कृष्णा ओझा आई.सी., गोंडा582/60097.00%

यूपी बोर्ड टॉपर्स लिस्ट (UP Board 10th Toppers List) में कई छात्रों ने समान अंक हासिल किए हैं जैसे 584 और 583 अंक पाने वाले कई छात्र शामिल हैं. इस टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों और लड़कों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अविका शर्मा, प्रतीक्षा पांडेय, आयुषी और रुचि दुबे जैसी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में शिखा वर्मा ने किया टॉप, देखें पहले तीन टॉपर्स के नाम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola